भारतीय लोग घूमने के काफी शौकीन होते हैं। देश ही नहीं विदेशों में भी यहां के लोग घूमने के लिए जाते हैं। हालांकि, कोरोना काल होने की वजह से विदेश जाना लोगों के लिए अभी मुश्किल नजर आ रहा है। लेकिन अगर आप थाईलैंड घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है, क्योंकि थाईलैंड के पर्यटन मंत्रालय ने अपने देश के दरवाजे उन पर्यटकों के लिए जल्द ही खोलने की बात कही है, जिन्होंने कोरोना की वैक्सान लगवा ली है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।