कॉफी प्लांटेशन
- फोटो : facebook
इन कॉफी प्लांटेशन्स को चुन सकते हैं
देश के सबसे बड़े कॉफी उत्पादक इस स्थान पर आप कई सारी ऐसी लोकेशंस चुन सकते हैं जहाँ आपको बागान के बीच में या आस पास स्टे करने की सुविधा भी मिल जाएगी। इनमें से कुछ हैं- टाटा कॉफी प्लांटेशन- थनीरुल्ला कॉटेज रूम, करंगुन्डा कॉफी प्लांटेशन, लक्ष्मी ऑर्गेनिक कॉफी प्लांटेशन्स, पैलेस एस्टेट, फार्महाउस कॉफी एस्टेट, आदि। ये सभी दिनभर के टूर के हिसाब से चार्ज करते हैं। जिसमें कॉफी प्लांटेशन का टूर, कॉफी बनने की प्रोसेस और आस पास के टूर के साथ स्टे की भी सुविधा हो सकती है लेकिन सबके द्वारा उपलब्ध करवाई जाने वाली सुविधा अलग अलग हो सकती है, जिसके लिए आपको बुकिंग करते समय ध्यान रखना होगा।