सुंदर पहाड़ों वाली वादी और बर्फ से ढंके पेड़ और पहाड़ तो आपने देखें होंगे। प्रकृति की खूबसूरती को जितना देखें कम ही लगता है। आपकी ये इच्छा भी अब पूरी होने वाली है क्योंकि सियाचिन ग्लेशियर सहित हाई ऑल्टिट्यूड वाले मिलिटरी स्थान भी आम लोग घूम सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 4
सेना सियाचिन ग्लेशियर सहित हाई ऑल्टिट्यूड वाले मिलिटरी लोकेशन को आम भारतीयों के लिए खोलने पर विचार रही है। इस योजना के बारे में आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत ने एक सेमिनार के दौरान कही जिसमें कई सैन्य अधिकारियों ने हिस्सा लिया था।
विज्ञापन
3 of 4
रिपोर्ट के अनुसार, आर्मी चीफ का कहना है कि आम लोगों के लिए सियाचिन ग्लेशियर खोलना राष्ट्रिय अखंडता के लिए अच्छा है। सेना ने आम लोगों को प्रशिक्षण केंद्रों और संस्थानों में जाने की अनुमति दी है, उसी तरह अब हम सियाचिन ग्लेशियर जैसे स्थानों को खोलने पर विचार कर रहे हैं।
लद्दाख और आसपास के इलाके में घूमने आने वाले लोग टाइगर हिल सहित करगिल के उन सभी वॉर पॉजिशन पर जाने की अनुमति मांगते रहे हैं, जहां भारत-पाक के बीच जंग हुई थी। अब जल्द ही इसे देख भी पाएंगे। सियाचिन दुनिया के सबसे ऊंचे युद्ध क्षेत्र में से एक है।