नैनीताल में बोटिंग
- फोटो : अमर उजाला
नैनीताल
क्रिसमस के समय सर्दी का मौसम होता है। इसलिए आप किसी ऐसी जगह पर जा सकते हैं, जहां के नजारे सर्दियों में बहुत खूबसूरत लगता है। बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों को हरी भरी पहाड़ियों के बीच क्रिसमस की छुट्टी मनाकर मजा आ जाएगा। उत्तराखंड में स्थिति नैनीताल क्रिसमस के मौके पर घूमने के लिए बेहतरीन जगह है। यहां के पुराने काॅटेज, नैनी झील, पहाड़ियां आपको बहुत प्रभावित करेंगी। दिल्ली एनसीआर के रहने वाले हैं तो महज सात घंटे की ड्राइव करके आराम से पहुंच सकते हैं। दिल्ली से नैनीताल की दूरी लगभग 299 किमी है। नैनीताल में आकर्षण के कई केंद्र हैं। नैना देवी मंदिर, नैनी झील, हनुमान गढ़ी, टिफिन टाॅप आदि घूम सकते हैं।