फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से महज इतने किमी दूर है यह सुंदर पहाड़ी शहर, वीकेंड बिताने के लिए है शानदार टूरिस्ट प्लेस

Sat, 18 Jan 2020 08:13 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सांकेतिक तस्वीर
देश की राजधानी दिल्ली में नौकरीपेशा लोगों की संख्या बहुत ज्यादा है। काम की भागदौड़ के बीच समय निकाल कर किसी ऐसी जगह घूमने का मन होता है, जहां सुकून महसूस किया जा सके और फिर लौटकर आने के बाद खुद को तरोताजा महसूस किया जा सके। आज आपको बता रहे हैं दिल्ली से नजदीक हिमाचल प्रदेश के एक ऐसे सुंदर पहाड़ी शहर के बारे में, जो समुद्र तल से 2250 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।

 
विज्ञापन

2 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
चैल शहर का अनोखा इतिहास है। बताया जाता है कि पटियाला के तत्कालीन राजा भूपेंद्र सिंह को जब अंग्रेजी शासनकाल में शिमला से हटा दिया गया तो उन्होंने चैल को अपना नया ठिकाना बनाया था। उन्होंने चैल को भी शिमला की तरह बसाने के लिए काफी प्रयास किया। प्रकृति की गोद में बसे इस शहर में देवदार के घने पेड़ और शांत माहौल इसे और आकर्षक बनाता है।
विज्ञापन

3 of 6
ट्रेकिंग(सांकेतिक तस्वीर)
चैल जाने वाले लोग यहां के शानदार महल चैल पैलेस जरूर जाते हैं। चैल पैलेस का आर्किटेक्चर आपको हैरान कर देगा। मन को सुकून और शांति के लिए आप सिद्ध बाबा के मंदिर के अलावा मां काली मंदिर भी जा सकते हैं, जो एक पवित्र धर्मस्थल है। यहां ट्रेकिंग के लिए अच्छी जगह है।

4 of 6
वन्यजीव अभ्यारण्य(File Photo) - फोटो : Pixabay
वहीं, दूसरी ओर हैंगआउट के लिए साधुपुल झील शानदार जगह है।  पक्षी प्रेमियों और प्रकृति प्रेमियों के लिए चैल वन्यजीव अभ्यारण्य स्वर्ग से कम नहीं है। आप यहां घुड़सवारी का आनंद उठा सकते हैं। दुनिया के सबसे ऊंचे प्लेग्राउंड पर आप क्रिकेट का मजा भी ले सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
दिल्ली से करीब 340 किलोमीटर की दूरी पर स्थित चैल की यात्रा करने के लिए सालों भर बेहतरीन समय रहता है। सड़क मार्ग से आपको करीब सात घंटे का वक्त लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
kalka-shimla train(File Photo) - फोटो : अमर उजाला

कैसे पहुंचें:-

  • सड़क मार्ग से: सड़क मार्ग से शिमला पहुंचने के बाद चैल महज 45 किमी दूर पड़ता है। शिमला से चैल जाने के लिए बस सेवाएं उपलब्ध है।
  • रेल मार्ग से: चंडीगढ़ यहां से नजदीकी रेलवे स्टेशन है। ट्रेन से चंडीगढ़ उतर कर यहां से सड़क मार्ग से आप चैल पहुंच सकते हैं।
  • हवाई मार्ग से: चैल से 63 किमी की दूरी पर जब्बरती हवाई अड्डा है। दिल्ली, मुंबई, शिमला, चंडीगढ़ आदि शहरों से सीधी फ्लाइट सेवाएं हैं। जब्बरती एयरपोर्ट से टैक्सी लेकर आप चैल पहुंच सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें