फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी सीजन में 6 दिन का हनीमून पैकेज, महज 12 हजार में घूम आएं ये खूबसूरत जगह

Sat, 07 Dec 2019 09:54 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
kerala travel - फोटो : Pixabay
त्यौहारों के बाद शादियों का सीजन चल रहा है। लोग अपनी शादी को ग्रैंड बनाने के लिए तरह-तरह के प्लान कर रहे हैं। जिन कपल्स की शादियां हो चुकी है, वे हनीमून के लिए किसी खास जगह का टूर प्लान कर रहे हैं। ऐसे में आईआरसीटीसी नए शादीशुदा जोड़ों के लिए एक खास हनीमून टूर पैकेज लेकर आया है। आइए, जानते हैं इसके बारे में:
विज्ञापन

2 of 4
kerala travel - फोटो : Pixabay
आईआरसीटीसी के इस हनीमून पैकेज में शादीशुदा जोड़े केरल की प्राकृतिक खूबसूरती का आनंद ले सकते हैं। इस पैकेज का नाम है- केरल हनीमून पैकेज। इस पैकेज में आपको केरल की खूबसूरत जगहों कोच्चि, मुन्नार और अलेप्पी का टूर कराया जाएगा।
विज्ञापन

3 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
छह दिन और पांच रातों की ट्रिप
केरल हनीमूल पैकेज छह दिन और पांच रातों की है। इस पैकेज में ट्रेन की टिकट, होटल के एसी कमरे में ठहरना, एसी बस से टूरिस्ट स्पॉट विजिट और नाश्ता वगैरह शामिल है। यह यात्रा सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन से शुरू होगी।
विज्ञापन

4 of 4
munnar - फोटो : social media
अगर आप ट्रेन की यात्रा थर्ड एसी में करना चाहते हैं तो दो लोगों के लिए प्रति व्यक्ति 14 हजार 460 रुपये देना होगा। वहीं, स्लीपर में यात्रा करना और ज्यादा किफायती होगा। स्लीपर क्लास में दो लोगों के लिए प्रति व्यक्ति 11 हजार 790 रुपये देने होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें