फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली की इन 7 जगहों से होगी सर्दी के गर्म कपड़ों की सस्ती शॉपिंग, देखते रह जाएंगे मार्केट

Fri, 06 Dec 2019 02:04 PM IST
सारंग उपाध्याय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
winter shopping delhi market - फोटो : facebook
सर्दियों की शुरुआत हो गई है और ऐसे में सबसे बड़ी टेंशन जो सताती वो यह कि आखिर वूलन कपड़ों की शॉपिंग कहां से करें। किस बाजार में जाएं जहां लेटेस्ट ट्रेंड का कलेक्शन बजट दाम में मिल जाए क्योंकि सर्दी के कपड़ों पर ज्यादा पैसे खर्च करना व्यर्थ लगता है। दो से तीन महीने बाद वापस ये कपड़े पैक करके रख दिए जाते हैं और अगले सीजन तक आते-आते ये आउट ऑफ फैशन हो जाते हैं। तो अगर आपको भी विंटर शॉपिंग की टेंशन हो रही है तो इसे थोड़ा कम कर देते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे बाजारों के बारे में बता रहे हैं जहां आप बहुत सस्ते में अपनी विंटर शॉपिंग कर सकते हैं....
विज्ञापन

2 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : facebook
तिब्बती मार्केट
वूलन कपड़ों की शॉपिंग के लिए तो तिब्बती मार्केट आपके लिए एक अच्छा शॉपिंग ऑप्शन हो सकती है। दिल्ली के कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन के पास इस मार्केट में लड़कों और लड़कियों दोनों के लिए ही गर्म कपड़ों का अच्छा कलेक्शन होता है। अगर आप यहां शॉपिंग पर जाने का प्लान कर रहे हैं तो बता दें सोमवार के दिन यह बाजार बंद रहता है।
विज्ञापन

3 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : facebook
मॉनेस्ट्री
डीयू स्टूडेंट्स की पसंदीदा शॉपिंग डेस्टिनेशंस में से एक है मॉनेस्ट्री। यह तिब्बती बाजार का ही एक छोटा रूप है। यहां आपको आसानी से सारे ब्रांड के कपड़ों के कॉपी मिल जाएंगे और वो भी बहुत कम दामों पर। छोटी मॉनेस्ट्री के नाम से यह जगह दिल्ली के पीतमपुरा से सटे सरस्वती विहार में है। सर्दियों में यहां जैकेट्स और स्वेटर्स का शानदार कलेक्शन होता है।

4 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : facebook
सरोजिनी नगर
लड़कियों की शॉपिंग के लिए यह बाजार वैसे भी बहुत फेमस है, लेकिन सर्दियों के कपड़ों का भी यहां अच्छा कलेक्शन मिल जाता है। इस मार्केट की खास बात यह है कि यहां लेटेस्ट और स्टाइलिश विंटर वियर बहुत सस्ते में मिल जाते हैं। इतना ही नहीं, यहां से सस्ते और अच्छे सर्दियों के कपड़े और किसी बाजार में नहीं मिल सकते। बता दें, यहां जाने के लिए आपको आइएनए मेट्रो स्टेशन से ऑटो करके जाना होगा।
विज्ञापन

5 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : facebook
गांधी नगर
अगर आप वूलन वियर की बेहद कीफायती दाम में शॉपिंग करना चाहते हैं तो आप दिल्ली के गांधी नगर मार्केट जा सकते हैं। यहां आपको स्वेटर से लेकर जैकेट तक बहुत कम दामों में आराम से मिल जाएंगे। वैसे तो यह थोक मार्केट है पर इसके बावजूद आप यहां से सिंगल पीस भी खरीद सकते हैं, बस इसके लिए आपको मोल-भाव करना अच्छे से आना चाहिए।
विज्ञापन

6 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
जनपथ
दिल्ली के कनॉट प्लेस में स्थित इस मार्केट में आपको एक से बढ़कर एक ट्रेंडी वूलन वियर मिल जाएंगे। वैसे तो इस मार्केट में लड़कियों के कपड़ों के ज्यादा ऑप्शन अवेलेबल होते हैं, पर लड़कों के लिए भी कुछ दुकान हैं जहां उन्हें बड़े ब्रैंड के कॉपी स्वेटर और जैकेट्स आराम से मिल जाएंगे। यहां कुछ दुकान ऐसी हैं जिन पर डिफेक्टिव ब्रांडेड कपड़े मिलते हैं। इन कपड़ों में बहुत मामूली सा डिफेक्ट होता है और यह आपको बहुत कम दामों पर मिल जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : facebook
करोल बाग मार्केट
सस्ते वूलन कपड़ों की खरीददारी के लिए करोल बाग भी अच्छा ऑप्शन है। यहां आपको ट्रेंडी और अच्छी क्वालिटी के विंटर वियर्स बेहद कम दाम में मिल जाएंगे। यहां बड़े-बड़े ब्रांड शॉप से लेकर पटरी मार्केट भी हैं, जहां आप हर तरह की शॉपिंग कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें