फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cheapest Market: यूपी के इस जिले में है ऐसा बाजार जहां 10 रुपये में भी मिलते हैं कपड़े

Mon, 30 Jan 2023 04:40 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज भी कानपुर में कई ऐसे बाजार हैं, जहां, बेहद कम दामों में अच्छे कपड़े मिल जाते हैं। आइए देर ना करते हुए आपको भी इन बाजारों के बारे में बताते हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : शुभम बंसल
Cheapest Market: अलग-अलग तरीके के कपड़े पहनने का शौक तो हम सभी को होता है। कई लोग आए दिन मॉल्स में जाकर शॉपिंग करते हैं, तो कई लोग रुपये के अभाव में अपने पैर पीछे खींच लेते हैं। ऐसे में हम आपको कानपुर के ऐसे बाजारों के बारे में बताएंगे जहां आपको महज 10 रुपये में भी कपड़े मिल जाते है। दरअसल, कानपुर एक ऐसा जिला है, जहां का बाजार काफी ज्यादा चर्चित है।

कुछ समय पहले तक यहां कई कपड़ा मील भी थीं, जहां से देश दुनिया में कपड़े भेजे जाते हैं। इस वजह से जिले में भी काफी सस्ते दामों में कपड़े मिल जाते थे। भले ही आज इस काम में थोड़ी कमी आ गई हो लेकिन इसके बाद भी आज भी कानपुर में कई ऐसे बाजार हैं, जहां, बेहद कम दामों में अच्छे कपड़े मिल जाते हैं। आइए देर ना करते हुए आपको भी इन बाजारों के बारे में बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
घुमनी बाजार 

कानपुर का ये बाजार जहां स्थित है, वहां की तंग गलियां अपने आप में वहां की अलग पहचान बनाती हैं। काहूकोठी की गलियों के आस-पास कई बड़े थोक और फुटकर बाजार उपलब्ध हैं। यहां आपको एक मीटर कपड़ा फुटकर में 200 रुपये पर मिल जाएगा तो वहीं थोक यह कीमत 100 रुपये में मिल जाएगा। इसके साथ ही इस बाजार से चाहें तो गोटा, लेस, जींस, टी-शर्ट, शर्ट पैंट भी काफी कम दामों में मिल जाते हैं। रात के 12 बजे तक यहां के बाजार गुलजार रहते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
परेड के आस-पास का बाजार

परेड एरिया को कानपुर का सेंटर प्वाइंट कहा जाता है। यहां कई बड़ी कपड़ा कंपनियों के आउटलेट भी स्थित हैं। इसी जगह पीपीएन मार्केट है, यहां पर कानपुर का सबसे बड़ा टेलर सरदार टेलर का शोरूम स्थित है। अधिकांश लोग शादी की शॉपिंग इसी बाजार से करते हैं। यहां थोक और फुटकर में 10 रुपये से लेकर 1 हजार तक में काफी अच्छे कपड़े मिल जाते हैं। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
कर्नलगंज, जनरलगंज और बेकनगंज बाजार 

कानपुर के कर्नलगंज स्थित में गम्मू खां का हाता, नीची सड़क कर्नलगंज में सलवार सूट, पैंट-शर्ट सबसे अधिक बिकता है। इसे आप वहां से थोक में खरीद सकते हैं। इसके साथ ही जनरलगंज साड़ी-ब्लाउज का कपड़ा ज्यादा बिकता है। यहां पर भी तौलकर कपड़ा ले सकते हैं। वहींं बेकनगंज बाजार में हर सीजन में उपयोग किये जाने वाले कपड़े सस्ते दामों में मिल जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
बाजारों में उमड़ती है भीड़

ये कानपुर के ऐसे बाजार हैं, जहां त्योहारों के साथ-साथ शादियों के सीजन में भी काफी तगड़ी भीड़ उमड़ती है। यहां कई जगहों पर कम दामों में बेहद अच्छे कपड़े मिल जाते हैं। कई बार तो ब्रांडेड कपड़े भी इन बाजारों में मिल जाते हैं। हर सीजन के हिसाब से ही यहां के बाजार लगते हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें