फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Famous Street Food: भारत के इन शहरों में मिलता है लजीज स्ट्रीट फूड, यहां जानें हर डिटेल

Sun, 29 Jan 2023 05:05 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत देश अपनी विविधता के लिए फेमस है। यहां हर प्रदेश की अपनी एक अलग खासियत है। प्रदेश के हिसाब से वहां का खान-पान भी अलग-अलग है। 
विज्ञापन
1 of 8
भारत के इन शहरों में मिलता है लजीज स्ट्रीट फूड - फोटो : Istock
Famous Street Food: भारत देश अपनी विविधता के लिए फेमस है। यहां हर प्रदेश की अपनी एक अलग खासियत है। प्रदेश के हिसाब से वहां का खान-पान भी अलग-अलग है। कई जगहों पर लोग मीठा खाना ज्यादा पसंद करते हैं तो वहीं कई जगहों पर तीखा। अगर बात करें स्ट्रीट फूड की तो देश में कई शहर ऐसे हैं, जहां का स्ट्रीट फूड काफी फेमस है।

खास बात ये है कि भारत के स्ट्रीट फूड की तारीफ सिर्फ देश के लोग नहीं करते बल्कि बाहर से आए विदेशी भी यहां के खाने के दीवाने हो जाते हैं। अब तो स्ट्रीट फूड के लिए लोगों में ऐसी दिवानगी है कि वो सिर्फ खाने के लिए एक जगह से दूसरी जगह घूमते रहते हैं। कई शहरों में फूड ब्लॉगर्स भी वहां के फेमस फूड को सोशल मीडिया पर प्रसारित करते हैं। आइए अब देर ना करते हुए आपको भारत के उन शहरों के बारे में बताते हैं, जहां का स्ट्रीट फूड काफी फेमस है। 
विज्ञापन

2 of 8
मुंबई का वड़ा पाव - फोटो : Wiki
मुंबई का वड़ा पाव

अगर बात हो मुंबई की तो सबसे पहले वड़ा पाव का नाम दिमाग में आता है। इसे बर्गर का देशी अंदाज भी कहा जा सकता है। बेहद कम रुपये में मिलने वाले वड़ा पाव को हर कोई खाना पसंद करता है। इसके साथ तली हुई हरी मिर्च भी खाने में काफी स्वादिष्ट लगती है। 
विज्ञापन

3 of 8
दिल्ली के छोले भटूरे - फोटो : istock
दिल्ली के छोले भटूरे 

वैसे तो छोले भटूरे पंजाब की फेमस डिश है लेकिन दिल्ली के छोले भटूरे को काफी पसंद किया जाता हैं। विराट कोहली तक दिल्ली के छोले भटूरे खाना काफी पसंद करते हैं। 

4 of 8
इंदौर का पोहा - फोटो : Facebook/Arjita Satsangi
इंदौर का पोहा

नाश्ते के लिए लोग अक्सर हल्का खाना पसंद करता है। ऐसे में इंदौर का पोहा सबसे बेहतर ऑप्शन है। हर जगह के लोग पोहा खाना काफी पसंद करते हैं। 
विज्ञापन

5 of 8
जयपुर की कचौरी - फोटो : social media
जयपुर की कचौरी

अगर आप कचौरी खाने के शौकीन है तो जयपुर जाकर मावा, प्याज और दाल की कचौरी ट्राई कर सकते हैं। इसका स्वाद आपको काफी अच्छा लगेगा। 
विज्ञापन

6 of 8
कोलकाता का काठी रोल - फोटो : istock
कोलकाता का काठी रोल 

काठी रोल खाने के शौकीन लोगों के लिए कोलकाता सबसे बेस्ट शहर है। यहां का काठी रोल काफी फेमस हैं। 
विज्ञापन

7 of 8
पटना का बाटी चोखा - फोटो : istock
पटना का बाटी चोखा

जिनको बाटी चोखा पसंद है वो लोग बिहार जाकर इसका लुफ्त उठा सकते हैं। हरी चटनी और प्याज इसके स्वाद को और बढ़ा देते हैं। 
विज्ञापन

8 of 8
इडली सांबर  - फोटो : पिक्साबे
इडली सांबर 

साउथ की सबसे फेमश डिश इडली सांबर पूरे देश में काफी पसंद की जाती है। ये खाने में भी काफी हेल्दी होती है। जिस वजह से इसे पसंद किया जाता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें