फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tourist Places: शिमला-मसूरी छोड़ इन जगहों पर घूमना पसंद कर रहे दिल्लीवासी, इन छुट्टियों में आप भी बनाएं प्लान

Fri, 02 Jun 2023 10:43 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एक समय था जब दिल्ली और दिल्ली के आस-पास के लोग शिमला या मसूरी घूमना पसंद करते थे। पर, अब लोग पूर्वोत्तर का भी रुख कर रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
Meghalaya - फोटो : pixabay
Tourist Places: मई-जून का महीना आते ही लोग अपने-अपने प्लान के हिसाब से घूमने निकल जाते हैं। अगर बात करें दिल्ली और दिल्ली के आस-पास रहने वाले लोगों की तो अभी तक गर्मी के मौसम में घूमने के लिए उनकी पहली पसंद शिमला और मसूरी हुआ करते थे। पर, अब दिल्ली के पास होने के वजह से लोग यहां जाने से बोर होने लगे हैं। अब लोग शिमला-मसूरी को छोड़कर पूर्वोत्तर की तरफ अपना रुख कर रहे हैं।

छुट्टियां मनाने के लिए अब लोग ऐसी जगह जाना पसंद करते हैं, जहां ज्यादा भीड़ ना हो लेकिन उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध हिल स्टेशनों पर अभी से भारी तादाद में लोग जमा होने लगे हैं। ट्रेनों और फ्लाइट के लिए लंबी वेटिंग लिस्ट है। वहां जाकर होटल का इंतजाम करना भी किसी परीक्षा से कम नहीं है। ऐसे में अब लोग पूर्वोत्तर की तरफ जाना पसंद कर रहे हैं। पूर्वोत्तर के राज्यों में लोगों को सुकून मिल रहा है। 
विज्ञापन

2 of 5
शिमला - फोटो : अमर उजाला
शिमला-मसूरी से बोर हो रहे लोग

अगर दिल्ली और यहां के आस-पास के जिलों की बात करें तो यहां से सबसे पास मसूरी और शिमला पड़ता है। ऐसे में लोग अक्सर वहां जाते रहते हैं। जिस वजह से अब लोगों में शिमला-मसूरी जाने का क्रेज नहीं रहा। शिमला-मसूरी में मिलने वाली भीड़ की वजह से भी लोग अब वहां जाने से कतरा रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
meghalaya - फोटो : meghalaya
पूर्वोत्तर को बनाया विकल्प

शिमला-मसूरी से बोर होने के बाद अब लोगों ने पूर्वोत्तर के राज्यों को अपनी घूमने की लिस्ट में शामिल किया है। इन राज्यों में मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर व मिजोरम शामिल हैं। इसमें कामाख्या मंदिर, शिलांग, काजीरंगा पार्क, गुवहाटी, आइजोल, गंगटोक ऐसे पर्यटन स्थल हैं, जहां लोग घूमने जाना पसंद कर रहे हैं। 

देश के प्रमुख टूर टैवल्स संगठनों के आंकड़ों की मानें तो इस साल घरेलू पर्यटन में 20 प्रतिशत तक का उछाल देखने को मिल रहा है। पिछले साल के मुकाबले इस साल 15% ज्यादा लोगों ने घूमने के लिए पूर्वोत्तर का रास्ता लिया है। 

4 of 5
bhutan - फोटो : pixabay
पड़ोसी देश बनें लोगों की पसंद

वहीं अगर बाहरी देशों की बात करें तो एक समय लोग यूरोप, ब्रिटेन व कनाडा जैसे देशों में जाना पसंद करते थे। यहां जाने के लिए खर्चा भी काफी होता है और साथ में वीजा के लिए भी कई पापड़ बेलने पड़ते हैं। इसी के चलते अब लोग भारत के पड़ोसी देशों जैसे मॉरिशस, बैंकॉक, बाली, भूटान, नेपाल और श्रीलंका घूमने जाना पसंद कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Meghalaya - फोटो : pexel

कोरोना की मार से उबर रहा पर्यटन

इंडियन एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स के अध्यक्ष राजीव मेहरा ने बताया है कि कोरोना के समय पर्यटन पर काफी प्रभाव पड़ा था। पर, अब कोरोना की मार से घरेलू पर्यटन काफी हद तक उबर चुका है। ये बेहद अच्छी बात है कि लोग अब अलग-अलग जगहों पर जाना पसंद कर रहे हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें