फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cheapest Hill Stations: ये हैं भारत के सबसे सस्ते हिल स्टेशन, कम बजट में मजेदार सफर का लें आनंद

Tue, 25 Jan 2022 12:17 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सबसे सस्ते हिल स्टेशन - फोटो : Facebook/Himachal Pradesh
भारत अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। यहां खूबसूरत पहाड़ हैं, तो झलझलाते झरने और झीलें भी हैं। बर्फीली चोटियां और अद्भुत नजारे हैं जो किसी का भी मन मोह लेंगे। भारत की इसी प्राकृतिक खूबसूरती और दार्शनिक स्थलों के प्रचार प्रसार के लिए हर साल 25 जनवरी को राष्ट्रीय पर्यटन दिवस मनाया जाता है। देश-विदेश के सैलानियों को भारत के अद्भुत नजारों से रूबरू कराने के लिए पर्यटन दिवस पर देश के दार्शनिक स्थलों के बारे में जागरूक किया जाता है। ऐसे में अगर आपको भारत की असली खूबसूरती देखनी है तो देश के हिल स्टेशनों की तरफ रुक करना होगा। वैसे तो भारत में कई सारे हिल स्टेशन हैं, जो प्रकृति की गोद में अपनी खूबसूरती को समेटे यात्रियों के आकर्षण का केंद्र बने हैं लेकिन अगर लोग बजट न होने के कारण यहां चाह कर भी नहीं जा पातें। पर भारत में आपको ऐसे भी हिल स्टेशन मिलेंगे, जहां घूमने के लिए आपको अधिक पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं। पर्यटन दिवस के मौके पर देश के सबसे सस्ते हिल स्टेशन के बारे में जानिए, जहां कम पैसों में आसानी से यात्रा का उठा सकते हैं लुफ्त।ते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सबसे सस्ते हिल स्टेशन - फोटो : facebook
चैल हिल स्टेशन, हिमाचल प्रदेश 

हिमाचल प्रदेश अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए मशहूर है। हिमाचल में चैल हिल स्टेशन यात्रियों के लिए खूबसूरत जगह होने के साथ ही सस्ता पर्यटन स्थल भी है। चैल हिल स्टेशन को उसके सबसे ऊंचे क्रिकेट मैदान के लिए भी जाना जाता है। यहां के घने जंगल, अद्भुत वादियों का लुत्फ बजट में उठा सकते हैं। इस छोटे से हिल स्टेशन की सैर मात्र 5 हजार में की जा सकती है। 500 से 1 हजार रुपये में आसानी से होटल में कमरा मिल जाएगा। अगर आप चैल जा रहे हैं तो घूमने के लिए आप वन्यजीव अभयारण्य, काली का तिब्बा, गुरुद्वारा साहिब, सिद्ध बाबा मंदिर, चैल का क्रिकेट ग्राउंड और चैल पैलेस जा सकते हैं। इसके अलावा चैल में आपको झील के दीदार, बोटिंग और ट्रैकिंग और पैराग्लाइडिंग का भी लुत्फ उठाने को मिल सकता है। 
विज्ञापन

3 of 5
सबसे सस्ते हिल स्टेशन - फोटो : Pixabay
अल्मोड़ा, उत्तराखंड

उत्तराखंड में आपको कई सारे कम बजट के पर्यटन स्थल मिल जाएंगे। हिल स्टेशन की बात करें तो अल्मोड़ा घूमने के लिए सबसे बेहतरीन जगह है। राज्य के कुमाऊं की पहाड़ियों में बसा छोटा सा जिला अल्मोड़ा हिमालय पर्वत से घिरा हुआ है। दिल्ली से यहां पहुंचने के लिए लगभग 350 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता हैं। बेहद कम पैसे में एक अच्छे ट्रिप के लिए आप अल्मोड़ा जा सकते हैं। यहां जागेश्वर मंदिर, नंदा देवी मंदिर, कसार देवी मंदिर और स्वामी विवेकानंद मंदिर के दर्शन करने को मिलेंगे। अल्मोड़ा में जीरो प्वाइंट, हिरण पार्क, बिनसर वाइल्डलाइफ सैन्चुरी जैसी बेहतरीन जगह भी घूमने के लिए हैं।

4 of 5
सबसे सस्ते हिल स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
ऋषिकेश, उत्तराखंड

धार्मिक और रोमांचक गतिविधियों के लिए उत्तराखंड का ऋषिकेश प्रसिद्ध है। दिल्ली से ऋषिकेश की दूरी लगभग 244 किलोमीटर है। यहां कई प्राचीन मंदिर के दर्शन करने के साथ ही आप ट्रैकिंग, रिवर राफ्टिंग, क्लिंबिंग और बंजी जंपिंग जैसे एडवेंचर का आनंद ले सकते हैं। यहां की यात्री बजट में भी है। लगभग 2 हजार रुपये में आप आसानी से ऋषिकेश में दो से तीन दिनों तक घूम सकते हैं। कम पैसों में इस हिल स्टेशन पर घूमने के लिए आप बस या ट्रेन का सफर करके भी यात्रा को बजट में रख सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सबसे सस्ते हिल स्टेशन - फोटो : facebook
भीमताल, उत्तराखंड

उत्तराखंड के एक और सस्ते हिल स्टेशन में भीम ताल का नाम आता है। भील ताल को उसकी प्राकृतिक  खूबसूरती के कारण नैनीताल की छोटी बहन कहा जाता है। यहां हर साल बड़ी संख्या में सैलानी आते हैं। दिल्ली से भीमताल हिल स्टेशन लगभग 300 किलोमीटर पर है। कम बजट में आप आसानी से भीमताल की बेहतरीन जगहों को घूम सकते हैं। यहां भीमताल झील, भीमेश्वर महादेव मंदिर, सैयद बाबा की मजार और भीमताल द्वीप पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र होते हैं। भीमताल में आप बोटिंग, ट्रेकिंग का लुत्फ भी उठा सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें