फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Girls Trip: लड़कियों के साथ बनाएं भारत की इन पांच जगहों पर घूमने का प्लान

Sat, 15 Mar 2025 03:52 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

एडवेंचर, नेचर, पार्टी या शॉपिंग जो भी पसंद हो, उसके मुताबिक किसी खूबसूरत गंतव्य का चयन करें। आइए जानते हैं भारत की 5 बेहतरीन जगहें, जहां आप अपनी दोस्तों के साथ बेफिक्र होकर घूम सकती हैं।  
विज्ञापन
1 of 5
गर्ल गैंग कहां जाएं घूमने - फोटो : Freepik
Girls Trip In India : अगर आप अपनी सहेलियों के साथ किसी मजेदार और सुरक्षित जगह पर घूमने का प्लान बना रही हैं, तो भारत में कई बेहतरीन स्थल हैं, जहां आप बिना किसी चिंता के ट्रिप एंजॉय कर सकती हैं। ये जगहें न सिर्फ खूबसूरत हैं, बल्कि यहां महिलाओं के लिए सुरक्षा, बजट और आराम का भी पूरा ध्यान रखा जाता है। हर जगह का अपना अलग मजा और एक्सपीरियंस है। एडवेंचर, नेचर, पार्टी या शॉपिंग जो भी पसंद हो, उसके मुताबिक किसी खूबसूरत गंतव्य का चयन करें। आइए जानते हैं भारत की 5 बेहतरीन जगहें, जहां आप अपनी दोस्तों के साथ बेफिक्र होकर घूम सकती हैं।  

विज्ञापन

2 of 5
ऋषिकेश - फोटो : Freepik
ऋषिकेश, उत्तराखंड

अगर आपके महिला मंडली को एडवेंचर पसंद है तो ऋषिकेश बेस्ट विकल्प है। यहां रिवर राफ्टिंग, बंजी जंपिंग, कैंपिंग जैसी एक्टिविटीज़ का मजा ले सकती हैं। इसके अलावा, गंगा किनारे बैठकर ध्यान लगाना और कैफे में चिल करना भी शानदार अनुभव होगा। यहां आप गंगा आरती में शामिल हो सकती हैं। लक्ष्मण झूला और राम झूला घूमने जा सकती हैं। रिवर राफ्टिंग और कैंपिंग का लुत्फ उठा सकती हैं। दिल्ली से ऋषिकेश की दूरी करीब 250 किमी है।  यहां ट्रेन, बस या टैक्सी से आराम से पहुंचा जा सकता है।  
विज्ञापन

3 of 5
शिमला - फोटो : instagram
शिमला

हिमाचल प्रदेश की बर्फीली वादियों में एन्जाॅय करना चाहती हैं तो शिमला की सैर करें। ठंडी वादियों में घूमने के लिए शिमला एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है। यहां के खूबसूरत पहाड़, रोमांटिक वाइब्स और मजेदार बाजार आपकी ट्रिप को यादगार बना देंगे। शिमला मॉल रोड, कुफरी में स्नो एडवेंचर और टॉय ट्रेन की सवारी कर सकते हैं। 

दिल्ली से शिमला की दूरी करीब 350 किमी है। यहां आप ट्रेन, बस या फ्लाइट से आसानी से जा सकते हैं।  

4 of 5
जयपुर - फोटो : PTI
जयपुर, राजस्थान 

जयपुर महिलाओं के घूमने के लिए एक शानदार जगह है। यहां के महल, किले, बाजार और कल्चर आपको एकदम रॉयल फील देंगे। जयपुर में हवा महल, सिटी पैलेस और आमेर किला घूमने जा सकते हैं। जोहरी बाजार और बापू बाजार से शॉपिंग करें। ट्रेडिशनल राजस्थानी फूड ट्राई करें। दिल्ली से जयपुर की दूरी 280 किमी है,जिसका सफर ट्रेन, बस और फ्लाइट की सुविधा उपलब्ध है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मैकलोडगंज - फोटो : istock
मैकलोडगंज

अगर आप अपनी दोस्तों के साथ किसी शांत और सुरम्य जगह पर जाना चाहती हैं, तो मैकलोडगंज बेस्ट है। यह जगह अपने तिब्बती कल्चर, मोनेस्ट्री और ट्रेकिंग के लिए मशहूर है। त्रिउंड ट्रेक करें। नामग्याल मोनेस्ट्री और भागसू वाटरफॉल देखें। स्थानीय तिब्बती बाजार से शॉपिंग करें।  दिल्ली से मैकलोडगंज की दूरी करीब 480 किमी है। बस, ट्रेन और टैक्सी से आसानी से पहुंच सकते हैं।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें