Best Wildlife Destinations in India: अगर आप प्रकृति प्रेमी हैं और जंगल सफारी का रोमांच महसूस करना चाहते हैं तो भारत में कई शानदार और सुरक्षित जंगल हैं, जहां आप वन्यजीवों, घने जंगलों, खूबसूरत नदियों और झरनों का आनंद ले सकते हैं। अगर आप एडवेंचर, फोटोग्राफी और वन्यजीव प्रेमी हैं तो कुछ जंगलों की सैर पर जरूर जाएं। यहां हम आपको भारत के सबसे सुंदर और सुरक्षित जंगलों के बारे में बता रहे हैं, जहां आपकी यात्रा रोमांचक और यादगार बन जाएगी।
जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क
यह भारत का सबसे पुराना राष्ट्रीय उद्यान है, जहां बाघों की संख्या सबसे अधिक है। इस नेशनल पार्क में नदियां, घास के मैदान और घने जंगलों के बेहतरीन नजारों का लुत्फ उठा सकते हैं। यहां आप जीप सफारी और हाथी सफारी, रामगंगा नदी में पक्षी देखने का अनुभव और गरजते झरने व खूबसूरत वादियां देख सकते हैं। जिम कॉर्बेट पहुंचने के लिए सबसे नजदीकी हवाई अड्डा 80 किमी दूर पंतनगर एयरपोर्ट है। पार्क से निकटतम रामनगर रेलवे स्टेशन है जो कि 12 किमी दूर है।