फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Best Places To Visit In March: मार्च में बजट ट्रिप के लिए बेस्ट हैं ये जगह, बना सकते हैं घूमने का प्लान

Mon, 13 Mar 2023 05:09 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
मार्च में घूमने की बेस्ट जगह - फोटो : istock
Best Places To Visit In March: मार्च के महीने में सर्दी कुछ कम होने लगती है। सर्दी का मौसम खत्म होने लगता है लेकिन बहुत अधिक गर्मी भी नहीं होती। इस महीने में न तो जनवरी-फरवरी की कंपा देने वाली ठंड होती है और न ही जून-जुलाई की उमस वाली गर्मी। वहीं बरसात भी न होने के कारण यह महीने घूमने के लिए काफी सही समय होता है। मार्च में आप अपने दोस्तों, परिवार या पार्टनर के साथ घूमने की योजना बना सकते हैं। किसी भी वीकेंड पर आप सफर के लिए जा सकते हैं। इस महीने में दो दिन की ट्रिप के लिए बहुत सारी जगहों का विकल्प मिल जाएगा, जहां आप कम पैसों में अपनी छुट्टी का पूरा आनंद उठा पाएंगे। अगर सुकून के पल बिताना चाहते हैं तो भी मार्च के महीने में बहुत सारी जगहों पर जा सकते हैं और अगर दोस्तो संग मौज मस्ती की योजना है तो महज 5000 के बजट में घूमा जा सकता है। यहां आपको मार्च के महीने में बजट ट्रिप के लिए घूमने लायक जगहों के बारे में बताया जा रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
ऋषिकेश - फोटो : istock
ऋषिकेश

सुकून के साथ कम पैसों में छुट्टी का आनंद लेना है तो उत्तराखंड के ऋषिकेश जा सकते हैं। यहां गंगा किनारे शाम के वक्त आरती और दीपदान देखना आंखों और मन को सुकून देने वाला अनुभव होगा। वहीं सुबह योग और ध्यान के लिए प्राकृतिकता से भरपूर माहौल मिलेगा। दोस्तों संग ट्रैकिंग, राफ्टिंग का लुत्फ भी उठा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
मथुरा वृंदावन का दो दिन का ट्रिप - फोटो : istock
आगरा-मथुरा

दो दिन के ट्रिप पर आप आगरा और मथुरा का सफर बजट में कर सकते हैं। अगर आपके पास खुद की कार है तो आसानी से ड्राइव करके आगरा में ताजमहल देखने जा सकते हैं, वहां से मुगल गार्डन के दीदार भी हो जाएंगे। कुछ ही घंटों में आप आगरा से मथुरा पहुंच कर रात में स्टे करें और अगले दिन मथुरा गोकुल की गलियों में घूमें। यहां कई प्रसिद्ध मंदिर हैं , जो आप एक दिन मे भी घूम सकते हैं। मौसम अच्छा है तो घूमते समय आपको गर्मी और थकान महसूस नहीं होगी।

4 of 5
कसोल - फोटो : istock
कसोल

हिमाचल प्रदेश का कसोल शहर प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर है। ट्रैकर्स के लिए यह जगह स्वर्ग जैसी है। यहां मार्च से जून के महीने में घूमने जा सकते हैं। बजट में ठहरने के लिए होटल के कमरे मिल जाएंगे। खाना और घूमने के लिए परिवहन भी कम पैसों में मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बनारस - फोटो : istock
बनारस

इस महीने घूमने के लिए बनारस जा सकते हैं। बनारस में आप दो दिन में आसानी से कई प्रसिद्ध और लोकप्रिय जगह घूम पाएंगे। यहां ठहरने और घूमने के लिए खर्च भी कम आएगा। खाने में काशी के लजीज पकवानों का लुत्फ उठा सकेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें