फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chaitra Navratri: देश के पांच सबसे बड़े देवी माता मंदिर, जहां नवरात्रि पर दर्शन मात्र से पूरी हो सकती है मुराद

Sat, 29 Mar 2025 03:24 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

अगर आप नवरात्रि में माता रानी के दर्शन की इच्छा रखते हैं तो देश के इन पांच सबसे बड़े देवी मंदिरों की यात्रा के लिए जा सकते हैं। यहां आपको पांच प्राचीन, चमत्कारी और विश्व प्रसिद्ध देवी माता के मंदिरों के बारे में जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
1 of 6
Chaitra Navratri 2025 - फोटो : adobe
Top 5 Powerful Devi Temples in India: 30 मार्च 2025 से चैत्र नवरात्रि की  शुरुआत हो रही है। इस दौरान मां दुर्गा के नौ रूपों की हर दिन पूजा होती है। घटस्थापना करने से माता रानी का घर पर आगमन होता है, वहीं मंदिरों में भी नवरात्रि पर हर दिन विशेष श्रृंगार, भोग और  पूजन की व्यवस्था की जाती है। पूरे देश भर के देवी मंदिरों में इस दौरान नजारा देखने योग्य होता है। देशभर में कई प्रसिद्ध और प्राचीन देवी मंदिर हैं, जहां दर्शन के लिए केवल देश ही नहीं विदेशों से भी हिंदू भक्त पहुंचते हैं। भारत के उत्तर में कटरा में माता वैष्णो देवी माता का मंदिर है, वहीं दक्षिण में चामुंडेश्वरी मंदिर और मदुरै का मीनक्षी मंदिर है। इसके अलावा 52 शक्तिपीठ भी हैं, जो भारत में ही नहीं बल्कि पड़ोसी देशों, पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश में भी मौजूद हैं। 

अगर आप नवरात्रि में माता रानी के दर्शन की इच्छा रखते हैं तो देश के इन पांच सबसे बड़े देवी मंदिरों की यात्रा के लिए जा सकते हैं। यहां आपको पांच प्राचीन, चमत्कारी और विश्व प्रसिद्ध देवी माता के मंदिरों के बारे में जानकारी दी जा रही है।

विज्ञापन

2 of 6
वैष्णो देवी मंदिर, कटरा - फोटो : Adobe stock

वैष्णो देवी मंदिर, कटरा

जम्मू-कश्मीर के कटरा में माता वैष्णो देवी का मंदिर है। इस मंदिर को भारत का सबसे प्रसिद्ध और लोकप्रिय देवी मंदिर माना जाता है। हर साल वैष्णो देवी मंदिर में लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। वहीं नवरात्रि में यहां का नजारा देखते ही बनता है। वैष्णो देवी माता के दर्शन के लिए भक्तों को पैदल यात्रा करनी होती है। हालांकि सुविधा के लिए हेलीकॉप्टर सेवा और घोड़े व पालकी की व्यवस्था भी है। इस मंदिर से जुड़ी कई धार्मिक मान्यता है।

विज्ञापन

3 of 6
कामाख्या माता मंदिर - फोटो : instagram/soumickmondal
कामाख्या देवी मंदिर, गुवाहाटी

असम राज्य के गुवाहाटी में कामाख्या देवी मंदिर स्थित है। यह मंदिर 52 शक्तिपीठों में से एक है। यहां माता सती का योनि भाग गिरा था। कामाख्या देवी मंदिर को तंत्र साधना का प्रमुख केंद्र माना जाता है। नवरात्रि के समय यहां विशेष पूजा-अर्चना होती है और देवी के दर्शन के लिए दूर-दूर से भक्त आते हैं।  

 

4 of 6
मां अन्नपूर्णा के दरबार में खड़े महंत - फोटो : Instagram
अन्नपूर्णा मंदिर, वाराणसी

भगवान शिव की नगरी काशी में माता अन्नपूर्णा का मंदिर है जो कि देवी पार्वती का प्रमुख स्थल है। यह मंदिर भक्तों को सुख-समृद्धि और अन्न-धन का आशीर्वाद देने वाला माना जाता है। नवरात्रि के समय यहां भव्य पूजा और भंडारे का आयोजन किया जाता है।  

 
विज्ञापन

5 of 6
हरसिद्धी शक्तिपीठ - फोटो : Instagram
हरसिद्धि मंदिर, उज्जैन
 
मध्य प्रदेश के उज्जैन में भी शक्तिपीठ है, जिसका नाम हरसिद्धि माता मंदिर है। इसे देश के प्रमुख शक्ति पीठों में गिना जाता है। यहां माता सती की कोहनी गिरी थी। नवरात्रि के दौरान यहां विशेष अनुष्ठान किए जाते हैं, और मां काली की भव्य आरती भक्तों को अद्भुत आध्यात्मिक अनुभव देती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अंबाजी माता मंदिर, गुजरात - फोटो : instagram
अंबाजी मंदिर, गुजरात

गुजरात के बनासकांठा जिले में अंबाजी मंदिर स्थित है।  इस मंदिर को 52 शक्तिपीठों में से एक माना जाता है। मान्यता है कि यहां माता सती का हृदय गिरा था। यह मंदिर बिना किसी मूर्ति के पूजनीय है, क्योंकि यहां केवल "श्री यंत्र" की पूजा की जाती है। मान्यता यह भी है कि यहां भगवान श्रीकृष्ण का मुंडन संस्कार संपन्न हुआ था। नवरात्रि के अवसर पर यहां भव्य गरबा महोत्सव आयोजित होता है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें