फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत की वो चार जगहें, जहां मात्र 5000 रुपये में हो सकती है हनीमून ट्रिप

Fri, 18 Dec 2020 09:43 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
मन मारने की कोई आवश्यकता नहीं है - फोटो : Pixabay

भारत देश में कई सारे कपल्स ऐसे हैं जो आर्थिक तंगी के कारण अपने हनीमून को टाल देते हैं और फिर बाद में जा भी नहीं पाते हैं। हाल ही में तारा अस्त होने तक देश में कई सारी शादियां हो चुकी हैं। ऐसे में यह सभी नव विवाहित कपल्स इन दिनों हनीमून ट्रिप पर जा रहे हैं जिनमें से कई सारे ऐसे भी हैं जो कि आर्थिक रुप से असक्षम होने के कारण हनीमून को आगे बढ़ाने का मन बना रहे होंगे। ऐसे में आपको मन मारने की कोई आवश्यकता नहीं है। अगली स्लाइड्स से जानिए मात्र 5000 रुपये में आप किन जगहों पर हनीमून के लिए जा सकते हैं। 







 

 

 

 

 

 
विज्ञापन

2 of 5
उदयपुर - फोटो : Social media

उदयपुर
यदि आप अपने हनीमून पर राजस्थान के स्वर्णिम इतिहास और खूबसूरती को अपने पार्टनर के साथ देखना चाहते हैं तो झीलों की नगरी उदयपुर जाने की तैयारियां कर लीजिए। यह शहर जयपुर और जोधपुर के मुकाबले सस्ता है। साथ ही यहां देखने के लिए बहुत कुछ है। सिटी पैलेस, सहेलियों की बावड़ी, पिचोला झील, सज्जनगढ़ पैलेस आदि देखकर आपको बहुत अच्छा महसूस होगा और आप अपने हनीमून के लिए खूब सारी यादें तैयार कर लेंगे। 

विज्ञापन

3 of 5
आगरा - फोटो : अमर उजाला

आगरा
ताजमहल की खूबसूरती को कौन अपने जीवनसाथी के साथ नहीं देखना चाहेगा लेकिन यदि आपको लगता है कि ताजमहल देखने जाना बहुत महंगा तो ऐसा कुछ नहीं है। आगरा में आप आराम से 5,000 रूपये में पत्नी के साथ ताजमहल, फतेहपुर सिकरी एवं आगरा का किला आदि देख सकेंगे। बस यहां आपको थोड़ा भाव-ताव करके चलना होगा। साथ ही यहां आप अपने जीवनसाथी के साथ एक से बढ़कर एक तस्वीरें खींचा सकेंगे।

4 of 5
ओरछा - फोटो : Facebook/To visit

ओरछा
हनीमून की बजट ट्रिप को पूरा करने और  घूमने-फिरने के लिए मध्यप्रदेश में स्थित ओरछा बहुत खूबसूरत स्थान है। यहां देखने के लिए बहुत कुछ है। आप ओरछा में ओरछा किला, चतुर्भुज मंदिर, राजाराम मंदिर, दऊआ की कोठी, जहांगीर महल आदि देख सकते हैं। यहां की लोककथाओं में जो रस आपको मिलेगा वो कहीं और मिलना मुश्किल है। यहां का मौसम तो अक्सर अच्छा ही रहता है। साथ ही यहां दूर- दूर तक प्राकृतिक खूबसूरती नजर आती है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मैक्लोडगंज - फोटो : अमर उजाला
मैक्लोडगंज
धर्मशाला के पास शांत पहाड़ी शहर के रूप में मैक्लोडगंज हरे-भरे भूदृश्यों और बर्फ से ढके पहाड़ों के रूप में अद्वितीय प्राकृतिक सुंदरता से सुसज्जित है। हनीमून के लिए बजट में घूमने वाली जगहों में यह सर्वश्रेष्ठ है। यहां कपल्स ट्रेकिंग भी कर सकते हैं। शॉपिंग के लिए भी यहां बहुत कुछ नया मिल जाएगा। यहां की गुलाबी ठंड आपकी ट्रिप को और भी खूबसूरत बना देगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें