फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राकृतिक खूबसूरती और रोमांच का संगम है हिमाचल की पब्बर वैली

Fri, 18 Dec 2020 09:31 AM IST
Shashi Shashi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पब्बर वैली की प्राकृतिक खूबसूरती - फोटो : Facebook/Pabbar valley
हिमाचल की पब्बर वैली की प्राकृतिक खूबसूरती और मनोहारी दृश्य देखकर यहीं पर बस जाने का दिल करता है। ये भारत के खूबसूरत डेस्टिनेशन्स में से एक है। चारों तरफ पहाड़, घने जंगल की हरियाली, बर्फ से ढकी हुई चोटियों पर पड़ती सूरज की किरणें बहुत शानदार लगती हैं। यहां के प्राकृतिक नजारे तो मन को मोह ही लेते हैं। साथ ही रोमांच के शौकीनों के लिए यह जगह बेस्ट है। यहां पर बहती हुई नदियों के पानी की आवाज मन को एक अलग ही सुकून देती है। यहां पर पहाड़ों की ऊंचाई से गिरते झरने आपको एक अलग ही अहसास कराते हैं। प्रकृति प्रेमी हों या रोमांच के शौकीन सभी के लिए ये जगह बहुत अच्छी है। तो चलिए जानते हैं इस खूबसूरत जगह के बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
पब्बर वैली की प्राकृतिक खूबसूरती - फोटो : Facebook/Pabbar valley
कुदरत की गोद में बसी पब्बर वैली भाग-दौड़ की जिंदगी से दूर सुकून और शांति के लिए एक बहुत बेहतरीन जगह है। यहां पर आपको विशाल देवदार के वृक्ष देखने को मिलेंगे। जो लोग कुछ हटके अलग जगह पर जाना चाहते हैं, उन लोगों के लिए ये एक अच्छा विकल्प है। यहां पर आपको प्रकृति का हर रंग देखने को मिलेगा। यहां पर रिजर्व रिजर्व फॉरेस्टं और नेचर पार्क भी है, जो हर किसी का मन मोह लेते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
पब्बर वैली की प्राकृतिक खूबसूरती - फोटो : Facebook/Pabbar valley
पब्बर वैली के प्राकृतिक नजारे तो हैरान कर देने वाले हैं ही, साथ ही यहां के ट्रेक्स भी रोमांच के शौकीनों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। यहां पर जंगलिक, रुपिनस खारापत्थर और गडसरी ट्रैक पर आप रोमांच से भरे सफर का मजा ले सकते हैं। यहां के ऊंचे पहाड़ों पर बर्फ से ढकी चोटियां हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचती हैं। 

4 of 5
पब्बर वैली की प्राकृतिक खूबसूरती - फोटो : Facebook/Pabbar valley
पब्बर घाटी के ट्रैक की शुरुआत खड़ा पत्थर से होती है, यहां की चढ़ाई ज्यादा मुश्किल नहीं है। गिरीगंगा नदी का उद्गम यहां से लगभग छह किलोमीटर दूरी पर है। यहां तक जाने के लिए एक कच्ची सड़क है, जो चीड़ और देवदार के जंगलों से घिरी हुई है। इस रास्ते पर चलने का एक अपना अलग ही मजा है। नदी के उद्गम पर  एक प्राचीन मंदिर भी है। इसके बाद लगभग डेढ़ घंटे की चढ़ाई करने पर कुप्पड़ बुग्याल पड़ता है। यहां से हिमालय की ऊचीं और दूर तक फैली चोटियों के नजारे अद्भुत लगते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पब्बर वैली की प्राकृतिक खूबसूरती - फोटो : Facebook/Pabbar valley
प्राकृतिक खूबसूरत नजारों के साथ आपको यहां की संस्कृति को भी करीब से देखने का मौका मिलेगा। हिमाचल की इस खूबसूरत जगह पर आपक किसी भी समय जा सकते हैं, लेकिन मानसून के समय पहाड़ों का रास्ता फिसलन भरा हो जाता है जिसकी वजह से ट्रैकिंग करना खतरनाक हो सकता है। इसलिए बारिश के मौसम में यहां जाने से बचें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें