thicksey monastry
थिकसे मोनेस्ट्री ( Thiksey monastery )
भारत में दूसरा सबसे प्रमुख मठ थिकसे मठ, सुंदर लेह क्षेत्र में एक पहाड़ी की चोटी पर स्थित है। इस मठ में कई इमारतों को उनके महत्व और आकार के आरोही क्रम में पहाड़ी-ढलान के ऊपर से व्यवस्थित किया गया है। पूरी व्यवस्था आपको ग्रीस के एक टुकड़े को याद दिलाती है जिसमें सफेद रंग की इमारतों का समूह है। यहां के आकर्षण का केंद्र मठ से महज 15 मीटर की दूरी पर 1970 में निर्मित मैत्रेय मंदिर में 49 फीट ऊंची मैत्रेय बुद्ध (भविष्य के भगवान बुद्ध) की प्रतिमा है। थिकसे पूरी शिद्दत के साथ लेह और आसपास के शानदार इलाकों पर अपनी नजर रखता है। जब मौसम बादलों से भरा होता है, तो इस मठ से आपको लेह बादलों से पूरी तरह से घिरा हुआ दिखेगा। यहां कि हवा बिलकुल साफ और जादूई है, और भिक्षुओं के साथ यहां रुकना किसी आशिर्वाद से कम नहीं है। इस मठ में एक लाइब्रेरी भी है, जहां आप बौद्ध धर्म की कई पुरानी किताबें पढ़ सकते हैं।