ज्यादातर लोगों को यात्रा का शौक होता है लेकिन वह पैसे बचाने या अधिक व्यय होने के डर से यात्रा पर नहीं जा पाते। वहीं अगर परिवार के साथ या दोस्तों व अधिक लोगों के साथ यात्रा करनी हो तो भी खर्च ज्यादा हो जाता है। इसलिए लोग यात्रा का प्लान कैंसिल करते रहते हैं। पैसे बचाने के लिए अक्सर लोग ऐसे ट्रैवल डेस्टिनेशन पर घूमने जाते हैं, जहां अधिक खर्च न हो। सस्ती और अच्छी ट्रिप के लिए लोकेशन से ज्यादा जरूरी है, बजट में ट्रिप को प्लान करना। किसी भी यात्रा पर जाने से पहले कुछ बातों का खास ध्यान देना पड़ता है, इससे आप यात्रा का लुत्फ भी उठा सकते हैं और जेब पर बोझ भी नहीं बढ़ेगा। साल में एक की बजाए आप दो से तीन अच्छी ट्रिप भी प्लान कर पाएंगे। अगली स्लाइड्स में जानिए अच्छी और सस्ती यात्रा के लिए बजट में ट्रिप को कैसे करें प्लान।