भारत की राजधानी दिल्ली में वैसे तो घूमने के लिए बहुत सारे विकल्प हैं। यहां कई ऐतिहासिक जगहों, किले आदि से लेकर खूबसूरत इंटिरियर के रेस्टोरेंट और पार्क आदि स्थित हैं। वहीं कई सारी दिल्ली की प्रसिद्ध बाजार भी दिल्ली वासियों और बाहर से आने वालों के लिए आकर्षण का केंद्र रहती हैं। हालांकि गर्मियों में दिन के समय बाहर धूप में इन जगहों पर घूमने में परहेज हो सकता है। ऐसे में अगर आपको इस मौसम में अपने पार्टनर, परिवार या बच्चों के साथ घूमने जाना हो तो दिल्ली के माल्स जा सकते हैं। दिल्ली में कई सारे माॅल्स हैं जो काफी मशहूर हैं। इन माॅल में बच्चों के लिए स्पेशल गेम्स से लेकर बेहतरीन फूड जोन है, जहां वह दिन भर मस्ती कर सकते हैं। वहीं पार्टनर के साथ माॅल जाने वाले कपल्स भी यहां एक दूसरे का साथ एंजॉय कर सकते हैं। चलिए जानते हैं दिल्ली के प्रसिद्ध शाॅपिंग माॅल के बारें।