फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन चार कारणों से आपको जरूर घूमना चाहिए केरल का वायनाड 

Sat, 14 Dec 2019 12:25 PM IST
Nilesh Kumar लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Wayanad - फोटो : Pixabay
आम चुनाव के दौरान केरल का वायनाड शहर अचानक से चर्चा में आया था। अपनी परंपरागत सीट अमेठी से हार चुके कांग्रेस नेता राहुल गांधी वर्तमान में यहां से सांसद हैं। केरल के 12 जिलों में से एक वायनाड भौगोलिक स्थिति के कारण प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। हरे-भरे पर्वत यहां की प्राकृतिक खूबसूरती बढ़ाते हैं। हम आपको बता रहे हैं, और क्या खास है यहां घूमने के लिए: 
विज्ञापन

2 of 6
Thirunelly Temple, wayanad - फोटो : social media
थिरुनेल्ली मंदिर 
वायनाड के पास ब्रम्हागिरी पहाड़ी पर स्थित यह भगवान विष्णु का बहुत पुराना मंदिर है। यह मंदिर वायनाड से महज एक किमी की दूरी पर है। कहा जाता है कि यह क्षेत्र में कभी हिंदुओं का महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल था। मंदिर का निर्माण एक घाटी में किया गया था, जो कि चारों ओर से पहाड़ों से घिरा हुआ है। 
विज्ञापन

3 of 6
Wayanad - फोटो : Pixabay
कुरुवा द्वीप
वायनाड की महत्वपूर्ण नदी काबिनी डेल्टा बनाती है, जो कुरुवा द्वीप है। इस द्वीप पर आपको तरह-तरह के पेड़-पौधे और वन्य जीवों की प्रजातियां देखने को मिलेगी। यहां पाई जाने वाली प्रकृति की समृद्धता दुनिया भर से पर्यटकों को अपनी ओर खींच लाती है। यहां आप नौका विहार का भी आनंद ले सकते हैं। वन विभाग से अनुमति के बाद यहां प्रवेश मिलता है। 

4 of 6
Wayanad - फोटो : social media
नीलिमाला व्यू पॉइंट 
वायनाड जाने वालों के लिए नीलिमाला व्यू पॉइंट एडवेंचर पसंद करने वाले लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। व्यू पॉइंट पर पहुंचकर आप खूबसूरत नजारों का आनंद ले सकते हैं। झरने, खूबसूरत ढलानदार पहाड़ियों, घाटी में स्थित चित्ताकर्षक हरे भरे जंगल के दृश्य आपको मंत्रमुग्ध कर देंगे। यहां आपको पहाड़ों की ट्रेकिंग का भी अच्छा अनुभव मिलेगा।  
विज्ञापन

5 of 6
सांकेतिक तस्वीर
फेंटम रॉक 
वायनाड शहर स्थित फेंटम रॉक पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। स्थानीय लोग इसे चींगेरीमाला कहते हैं। इसकी संरचना स्वाभाविक रूप से एक खोपड़ी की तरह है। ट्रेकिंग और कैंपिंग के लिए यह शानदार जगह है। फोटोग्राफी करने के लिए आपको यहां काफी कुछ मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एयर इंडिया
ऐसे पहुंचें वायनाड
  • सड़क मार्ग से:  वायनाड राष्ट्रीय राजमार्गों द्वारा अन्य शहरों से जुड़ा हुआ है। कोझिकोड, कन्नूर, ऊटी और मैसूर से वायनाड तक प्रमुख चौराहे हैं। 
  • रेल मार्ग से:  कोझिकोड, वायनाड का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन है। यहां उतर कर टैक्सी या राज्य परिवहन निगम की बस से वायनाड पहुंच सकते हैं। 
  • हवाई मार्ग से:  नजदीकी एयरपोर्ट- कोझिकोड। दूरी 100 किमी। यहां से टैक्सी या बस से वायनाड जा सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें