फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीकेंड पर दिल्ली की इन पांच चटोरी गलियों में निकल जाएं, कभी नहीं भूलेंगे जायका

Sat, 14 Dec 2019 12:23 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
food items - फोटो : social media
हफ्ते में पांच-छह दिन काम करने के बाद रविवार को मन होता है कि कहीं घूमने-फिरने का, कुछ नया करने का और शॉपिंग-वॉपिंग का और बाहर ही खाने-पीने का। हम आपको बता रहे हैं दिल्ली की उन चटोरी गलियों के बारे में जो फूडी लोगों की पसंदीदा जगहें हैं। 5-6 दिन की रूटीन लाइफ बिताने के बाद आप यहां पहुंचेंगे तो एक बार खाने के बाद आप भी इन गलियों का जायका नहीं भूल पाएंगे। 
विज्ञापन

2 of 6
paratha
पराठे वाली गली
दिल्ली में शॉपिंग और ऐतिहासिक धरोहर के साथ-साथ चांदनी चौक में स्थित पराठे वाली गली भी किसी परिचय की मोहताज नहीं है। यहां साल 1872 से दुकानें लगती हैं और इन ऐतिहासिक दुकानों पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और जवाहरलाल नेहरू से लेकर बॉलीवुड के कई सितारे पराठों का स्वाद चख चुके हैं। पराठों की यहां 40 वेराइटी मिलती है, जिन्हें तवों पर नहीं बल्कि कढ़ाई में बनाया जाता है। यहां के लजीज पराठों का स्वाद आप कभी नहीं भूल पाएंगे। 
विज्ञापन

3 of 6
स्ट्रीट फूड
आईएनए बाजार में दही और पनीर के शोले
'ऊंची दुकान फीके पकवान' तो सुना होगा, लेकिन यहां माजरा उल्टा है। हम बात कर रहे हैं, आईएनए बाजार में मिलने वाले दही और पनीर के शोले की। यहां दुकानें छोटी है, पर पकवान बहुत फेमस है। नाम सुनकर लग रहा होगा कि आखिर ये कैसे 'शोले' हैं! पंडित रामशरण शर्मा की दुकान यहां काफी पुरानी है। और भी कुछ दुकानें हैं, जहां ये शोले खाने दूर-दूर से लोग आते हैं। साल 2013 से दुकान चलाने वाले दीपक कुमार बताते हैं कि साल 2013 से वह दुकान चला रहे हैं। 'शोले' भी एक तरह का ब्रेड रोल होता है, जिसे अलग तरीके से बनाया जाता है। तो अगली बार आप आईएनए जाएं, तो शोले का स्वाद जरुर लें। 

4 of 6
Mutton
खान मार्केट का मटन कबाब
दिल्ली की मशहूर फूडी जगहों में से एक है खान मार्केट। कैफे और फास्ट फूड की दुकानें यहां आपको अपनी ओर आकर्षित करती है। मटन कबाब और फ्राइड राइस खाने के बाद आप भी यहां के जायके के मुरीद हो जाएंगे। आजम की मुगलई, कैफे टर्टल जैसे रेस्टॉरेंट भी हैं, जहां आपको कई तरह के व्यंजनों का स्वाद मिलेगा। 
विज्ञापन

5 of 6
छोले-भटूरे
चाचे दी हट्टी, कमला मार्केट 
दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस से सटे कमला मार्केट में चाचे दी हट्टी के आगे जायके को लेकर कई बड़े रेस्टोरेंट और होटल भी फीके पड़ जाते हैं। यहां खासकर मसालेदार छोले के साथ भटूरे खाना लाजवाब होता है। डीयू स्टूडेंट्स के लिए यह फूडी अड्डा होता है। यहां जाएं तो थोड़ा समय लेकर जाएं, क्योंकि कई बार भीड़ इतनी होती है कि आपको इंतजार करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Mutton Rogan Josh
जामा मस्जिद एरिया
दिल्ली के फूडी जगहों की सूची जामा मस्जिद एरिया के बगैर अधूरी है। स्ट्रीट फूड और खासकर चिकेन—मटन के शौकीन हैं तो यहां जरुर जाएं। जामा मस्जिद से पास में कुछ नॉनवेज की ऐसी दुकानें हैं, जो अपने लजीज जायकेदार व्यंजनों के लिए जानी जाती है। यहां जलेबी, कीमा समोसा से लेकर चिकेन और मटन कबाब का स्वाद आप नहीं भूल पाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें