goa beach party
- फोटो : file photo
गोवा
गोवा केवल भारतीयों के लिए ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के टूरिस्टों का सबसे फेवरेट डेस्टिनेशन है। ऊपर से यदि महीना नवंबर का है तो फिर आपके लिए सोने पर सुहागा होने वाली बात है। दरअसल, गोवा आप साल में कभी भी जा सकते हैं, लेकिन नवंबर दिसंबर का महीना आपको यहां खुशनुमा अहसास करवाएगा।
दिसंबर में वैसे भी क्रिसमस ओर न्यू ईयर की छुट्टियां होने के चलते पूरे देश के लोग यहां आते हैं। यहां के समुद्री किनारे, संस्कृति और खान-पान व खुला वातावरण आपकी ट्रिप को यादगार और रोमांचक बना देगा। गोवा में आप विशेष रूप से बागा बीच, कोल्वा बीच, बेनौलीम बीच, पालोलेम बीच, मीरामार बीच, अरम्बोल बीच, पणजी, वास्को डी गामा, मडगांव, मापुसा, पोंडा, ओल्ड गोवा, छापोरा, वेगाटोर, बेनॉलिम, दूधसागर झरना जैसी जगहों पर एक्सप्लोर कर सकते हैं।