फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत की पांच सबसे स्वादिष्ट थालियों के जायके का लुत्फ उठाना है तो इन जगहों की जरूर करें सैर

Thu, 31 Oct 2019 03:34 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
थाली में रखा भोजन - फोटो : pixabay
अगर आप भारत के असली जायके का स्वाद लेना चाहते हैं तो आपको यहां के विभिन्न राज्यों की थाली का लुत्फ जरूर उठाना चाहिए। इसके लिए आपको उत्तर से लेकर दक्षिण तक भारत की यात्रा करनी होगी। दरअसल, यह सिर्फ कहावत ही नहीं बल्कि हकीकत है कि भारत में हर 50 किलोमीटर के बाद खाने का स्वाद बदल जाता है। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी और गुजरात से लेकर पश्चिम बंगाल तक आपको अलग-अलग जायका मिलेगा। आइए जानते हैं कि भारत की पांच सबसे बेहतरीन थाली के लिए आपको कहां घूमना चाहिए...
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
भोजन - फोटो : pixbay
अगर आप पंजाबी थाली का लुत्फ लेना चाहते हैं तो आपको पंजाब की सैर जरूर करनी चाहिए। आपको असली पंजाबी थाली में राजमा, छोले, चावल, पनीर और नान जरूर मिलेगा। स्थानीय मसालों से बने हुए इस खाने का स्वाद आपका दिल जीत लेगा। आपको बस इसके लिए पंजाब की सैर करनी होगी। आपको पंजाबी थाली में दाल मखनी और चपाती भी मिलेगी। साथ ही सरसों का साग और मक्के की रोटी का जायका भी जरूर मिलेगा। बिना लस्सी के पंजाबी थाली पूरी ही नहीं होती है। पंजाब काफी विविधताओं से भरा हुआ राज्य है यहां आपको घूमने के लिए एक से बेहतरीन एक टूरिस्ट प्लेस मिलेंगे। आप अमृतसर का स्वर्ण मंदिर घूम सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
The Walled City of Jaipur - फोटो : पेक्सेल्स
अगर आपको राजस्थानी जायके का स्वाद लेना है तो जयपुर, जोधपुर और राजस्थान के दूसरे शहरों की सैर पर जरूर जाएं। राजस्थान राजा-रजवाड़ों का शहर है। यहां की भव्यता आपका दिल जीत लेगी। आपका राजस्थानी थाली में गट्टे की सब्ज़ी, केर संगरी, कचौरी, दाल बाटी चूरमा और घेवर जरूर मिलेगा।

4 of 6
gujarat bhawan - फोटो : Facebook
गुजराती थाली में आपको शाकाहारी खाना मिलेगा। गुजराती खाने में आपको मीठे की अधिकता मिलेगी। अगर आपको गुजराती थाली के स्वाद का लुत्फ उठाना है तो इस खूबसूरत प्रदेश की सैर पर जरूर जाएं। गुजराती थाली में आपको थेपला, खांडवी, ढोकला, पुरन पोली, दाल-ढोकली और चवदोह का स्वाद मिलेगा।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : freepik
गुजरात की ही तरह महाराष्ट्र की थाली का लुत्फ उठाने के लिए आपको मुंबई की सैर करनी होगी। यहां आपको सबसे अच्छा पाव भाजी मिलेगा। भाजी आमतौर पर मछली और चिकन के साथ ही सब्जियों के इस्तेमाल से बनती है। मराठी थाली में आपको कई तरह के अचार मिलेंगे।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
traveltravel - फोटो : travel
बंगाली थाली का लुत्फ उठाने के लिए आप अपने जीवन में एक बार पश्चिम बंगाल की सैर जरूर करें। बंगाली थाली में आपको मछली जरूर मिलेगी। मछली के साथ ही मांस, आलू भाजा,कुमरो भाजा, पोटोल भाजा और चटनी भी आपको बंगाली थाली में मिलेगी। आखिर में आप रसगुल्ला खाना न भूलें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें