फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्नत से कम नहीं भारत के ये डेस्टिनेशन प्लेस, नजारा ऐसा जो दिल को छू ले

Fri, 22 Feb 2019 12:10 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
travel - फोटो : social media
वैसे तो देश में घूमने के लिए खूबसूरत स्थानों की कमी नहीं है। बहुत से ऐसे जगह हैं जहां की प्राकृतिक खूबसूरती देखकर आपको वहां से आने का मन नहीं करेगा। इसी में एक नाम केरल का भी आता है। जहां की प्राकृतिक खूबसूरती देखकर आपका मन खुशी से झूम उठेगा। आइए जानते हैं केरल के उन खूबसूरत जगहों के बारे में जहां जाकर आप अपने छुट्टियों को यादगार बना सकते हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
kerla - फोटो : social media
पहाड़ नदियां, झरने और प्राकृतिक खूबसूरती के साथ केरल में सबकुछ मौजूद है जो एक पर्यटक की पसंद होती है। यहां की जगहों की बात करें तो सबसे टॉप पर नाम आता है अलेप्पी का। इस जगह का नाम बेहतरीन जगहों में सबसे पहले आता है। अलेप्पी हाउस बोट मेड के दौरे के लिए मशहूर है। यहां पर  समुद्र के अलावा अंबालापुक्षा श्री कृष्ण मंदिर, कृष्णापुरम पैलेस, मरारी समुद्र तट घूमने के लिए अच्छी जगह है।
विज्ञापन

3 of 5
kerla - फोटो : social media
अलेप्पी के बाद आप मुन्नार जा सकते हैं यह केरल का सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशन है। यहां करीब 80 हजार मील तक चाय के बागान कि हरियाली पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करती है। 

4 of 5
kerla - फोटो : social media
केरल में वर्कला का नाम सबसे अच्छे समुद्र तटों में आता है। प्राकृतिक खूबसूरती और चट्टाने लोगों को अपनी तरफ खींचती हैं। हर साल यहां हजारों की संख्या में पर्यटक आते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kerla - फोटो : social media
कोवलम भी यहां के खूबसूरत जगहों में से एक है। यह स्थान बीच और सनबाथ के लिए मशहूर है। यहां आप स्विमिंग और केरल का मशहूर आयुर्वेदिक मसाज का फायदा उठा सकते हैं। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें