rooftop hotel
OKO, The lalit hotel
द ललित होटल की 27 वीं मंजिल पर OKO है, जो दिल्ली में सभी पैन-एशियाई भोजन प्रेमियों के लिए एक छिपा हुआ खजाना है।टॉफ फ्लोर से होटल के बाहर का नजारा अद्भूत लगता है जो आपके दिन को बेहद खास बना सकता है। आप यहां शानदार Sushi और Sashimi का आनंद उठा सकते हैं।रेस्तरां में एक समावेशी कार्यबल है जिसमें महिलाएं और ट्रांसजेंडर व्यक्ति होते शामिल हैं, जो प्रबंधन द्वारा की गई एक अनूठी पहल है। चाहे आप जन्मदिन मना रहे हों या सालगिरह, OKO आपके दिन को खास बनाने का काम करता है। बात अगर खर्च की करें तो बता दें, यहां दो व्यक्तियों को लगभग 4200 रुपये तक का खर्च उठाना पड़ सकता है।अगर आप अपने पार्टनर के साथ खास दिन बनाना चाहते हैं तो यहां जरूर जाएं।