फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस ट्रिक से लोग बेहद सस्ते में घूमते हैं देश-दुनिया, आप भी जानें आइडिया और निकल जाइए घूमने

Wed, 23 Oct 2019 03:06 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : pixa
घूमने और नई जगहों को देखने का शौक तो हर किसी को होता है। लेकिन बहुत ही कम लोग होते हैं जो अपने इस शौक को पूरा कर पाते हैं। बहुत सारे लोगों को लगता है कि घूमने के लिए काफी सारे पैसे खर्च हो जाएंगे। तो आज हम आपको बताने जा रहें है कि कैसे कम पैसों में भी खूबसूरत जगहों पर सैर की जा सकती है।

 
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : pixa
ऑफ सीजन
सबसे पहला मंत्र कम बजट में सैर के लिए है कि आप भीड़भाड़ या पीक सीजन में किसी भी जगह की सैर न करें। अगर आप प्राकृतिक नजारों का लुत्फ लेने जा रहें हैं तो प्रकृति के नजारें हर वक्त सुंदर ही नजर आते हैं। जब आप ऑफ सीजन में सैर के लिए जाते हैं तो होटल और घूमने के लिए वाहनों की सुविधा आसानी से और कम पैसों में मिल जाती है। जिससे आपका बहुत सारा पैसा बच जाता है। वहीं अगर आप भीड़भाड़ के समय जाएंगे तो बहुत सारा पैसा केवल होटल और घूमने के लिए साधन पर ही खर्च हो जाता है।

 
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : pixa
ग्रुप में करें यात्रा
कुछ लोगों को केवल अकेले या सिर्फ अपने परिवार के साथ घूमना पसंद होता है। लेकिन अगर आप ग्रुप में या कई सारे लोगों के साथ यात्रा करते हैं तो कुछ खर्चों को बचा सकते हैं। जैसे कि आप कैब या ड्राइवर की बुकिंग के पैसे शेयर कर सकते हैं या फिर खाने के पैसे भी शेयर कर सकते हैं। 

 

4 of 7
- फोटो : pixa
होटल या फिर हॉस्टल
अगर आप अकेले या दोस्तों के साथ घूमने गए हैं तो फिर एक साथ कई सारे लोग होटल के कमरे को शेयर कर सकते हैं। या फिर अगर आप सोलो ट्रैवलर हैं तो फिर बहुत सारी घूमने वाली जगहों पर हास्टल की सुविधा भी मिल जाती है। जहां पर आप एक बेड के हिसाब से पैसे चुका सकते हैं। ऐसे में सैर करने के लिए बहुत सारे पैसे आपके बच सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : pixa
छानबीन करके जाएं
किसी भी जगह को घूमने से पहले वहां के बारे में अच्छी तरह से छानबीन कर लेने में ही समझदारी है। साथ ही पहले से होटल की बुकिंग वगैरह करने से आपके लिए आसानी हो जाएगी क्योंकि आजकल बहुत सारी वेबसाइट सस्ते दामों में अच्छे होटल बुक करवा देती हैं।

 
विज्ञापन

6 of 7
फैंसी खाने से बचे
अगर आप कहीं घूमने गए हैं तो फिर उस जगह की खास डिश को खाने की कोशिश करें। और ये चीजें ज्यादातर आपको किसी छोटे और सस्ते से रेस्त्रां में ही मिलेंगी। सही मायनों में यहीं सैर का मजा है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : pixa
सार्वजनिक वाहन का प्रयोग करें
कैब या निजी वाहन का इस्तेमाल करना आपको महंगा पड़ सकता है। इसलिए जब भी कभी घूमने के लिए जाएं तो सार्वजनिक वाहन का प्रयोग करें। ये आपको सस्ता भी पड़ेगा और सुरक्षा के लिहाज से भी सही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें