फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Snowfall in India: स्नोफॉल का लेना चाहते हैं आनंद? जनवरी में इस स्थानों पर ले सकते हैं बर्फबारी का मजा

Fri, 06 Jan 2023 12:07 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
बर्फबारी का लीजिए आनंद - फोटो : Twitter
बर्फ में खेलना, स्नोमैन बनाना और दूसरों पर स्नोबॉल फेंकने का आनंद क्या अब तक आपने सिर्फ तस्वीरों और वीडियो के माध्यम से ही लिया है? तो क्यों न इसका हकीकत में लुत्फ उठाया जाए? भारत में बर्फबारी देखने के स्थानों की तलाश कर रहे हैं, तो इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे ही कुछ खास पर्यटन स्थलों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका जनवरी के इस महीने में भरपूर आनंद लिया जा सकता है।

बर्फबारी देखना यकीनन काफी आनंदकारक अनुभवों में से एक होता है, अगर आप भी स्नोफॉल का आनंद लेना चाहते हैं, तो जनवरी का यह मौसम सबसे अनुकूल माना जाता है। कई राज्य ऐसे हैं जहां की बर्फबारी देखने के  लिए देश ही नहीं विदेशों से भी लोग जनवरी में आते हैं। तो क्यों न इस बार स्नोफॉल देखने जाने की प्लानिंग कर ली जाए?



जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड के कई हिस्सों की बर्फबारी पर्यटकों के लिए काफी आकर्षण का केंद्र रही है और जनवरी का यह महीना इस मामले में सबसे खास माना जाता है।
विज्ञापन

2 of 5
औली में स्नोफॉल का लें मजा - फोटो : Twitter
औली (उत्तराखंड) 

उत्तराखंड के कई स्थान हमेशा पर्यटकों की पहली पसंद रहे हैं, वहीं अगर आप स्नोफॉल देखना चाह रहे हैं तो जनवरी के इस महीने में औली की प्लानिंग कर सकते हैं। जनवरी के महीने में यहां बर्फबारी का आनंद लिया जा सकता है। यह जगह जोशीमठ से शुरू होने वाली भारत की सबसे लंबी केबल कार सवारी के लिए भी प्रसिद्ध है।

औली भारत की दूसरी सबसे ऊंची पर्वत नंदा देवी (7816 मीटर) सहित हिमालय की चोटियों के मनोरम दृश्यों का आनंद लेने के लिए सबसे लोकप्रिय स्थानों में से एक है।
विज्ञापन

3 of 5
Dhanolti - फोटो : VivekSingh/AmarUjala
धनोल्टी (उत्तराखंड)

औली के अलावा धनोल्टी में भी जनवरी के इस महीने में बर्फबारी का आनंद लिया जा सकता है। धनोल्टी शीतकालीन पर्यटन के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। दिसंबर के आखिर और जनवरी में यहां की बर्फबारी देखने पर्यटकों की भारी भीड़ जमा होती है। यहां के खूबसूरत प्राकृतिक नजारे और इस मौसम में जमी बर्फ आपके लिए काफी आनंददायक अनुभूति होने वाली है।

4 of 5
लद्दाख की पहाड़ियों में हुई बर्फबारी - फोटो : Amarujala
लद्दाख (जम्मू-कश्मीर)

सर्दियों में लद्दाख की यात्रा हमेशा से लोगों के ट्रैवेल विश लिस्ट में रही है। लद्दाख में सर्दी कड़ाके की होती है और तापमान गिरने के बाद दिसंबर-जनवरी के इस मौसम में पूरा इलाका सफेद बर्फ की चादर से मानो ढक सा जाता है। लद्दाख के कुछ हिस्सों में कभी-कभी रात में तापमान -30 डिग्री या -40 डिग्री  तक भी हो जाता है। साफ नीले आकाश के साथ बर्फीली भूमि का आनंद लेने के लिए जनवरी में यहां की यात्रा की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नैनीताल में बर्फबारी देखने के लिए रहती है पर्यटकों की भीड़ - फोटो : Amarujala
नैनीताल (उत्तराखंड) 

उत्तराखंड में स्थित नैनीताल को हिल स्टेशन क्वीन के नाम से भी जाना जाता है, यह बेहद खूबसूरत स्थान आपके लिए बर्फबारी के खास अनुभव वाला हो सकता है। नैनीताल की खूबसूरती बेमिसाल है, यहां की हेरिटेज बिल्डिंग्स पर बर्फ जमी रहती है है। बीचोबीच स्थित जलस्रोत में नावों से घूमना और बर्फ का आनंद लेना आपको काफी रोमांचित करने वाला हो सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें