एडवेंचर स्पोर्ट्स एक्टिविटी का आनंद
लावासा और इमेजिका
शहरों में तकनीक और मल्टीनेशनल के साथ ही कदम रखा है मनोरंजन और पर्यटन के मानव निर्मित स्थानों ने भी। अगर आप प्राकृतिक सौंदर्य से अलग, ऐतिहासिक धरोहरों से भिन्न कोई जगह विजिट करना चाहते हैं, हाईटेक और फन से भरपूर ये दोनों जगहें आपके एड्रीनलीन रश को बढ़ाने और लक्ज़री को जीने के शौक को पूरा कर सकती हैं। ये दोनों ही जगहें अपने आप में एक अलग दुनिया रास्ता खोलती हैं। जहाँ रोमांच, भव्यता और आनंद अपने चरम पर होता है। लवासा पुणे से 55-60 किलोमीटर तो इमेजिका करीब 100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।