फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जून-जुलाई में घूम आएं देश की ये 6 जगह, यहां की खूबसूरती के विदेशी भी हैं दीवानें

विज्ञापन
1 of 7
मानसून ट्रैवल प्लेस - फोटो : pixabay
मॉनसून में टूरिज्म की ट्रिप तकरीबन हरी-भरी होती है। बारिश के मौसम में घाटियों, जंगलों और खासतौर पर हिल स्टेशंस पर जाना ही मौज-मस्ती और रुमानियम से भरा होता है। जाहिर है जब बारिश की बूंदों के बीच प्राकृतिक सौंदर्य में पहुंचते रास्ते ही इतने खूबसूरत होते हैं तो इन जगहों पर घूमना दिल को छू लेने वाला अनुभव होता होगा। हालांकि बारिश मौज-मस्ती और रोमांच के साथ थोड़ा सा जोखिम भी लाती है, लेकिन अमर उजाला आपको बताने जा रहा है मॉनसून में जून-जुलाई के महीनों में घूमने लायक ऐसी सुंदर जगहें जहां पहुंचकर आप यहां के अनुभव को ता-उम्र नहीं भूल पाएंगे।
 
 
विज्ञापन

2 of 7
मैकलॉडगंज - फोटो : pexel
मैकलॉडगंज
खूबसूरती के असली रंग पहाड़ों पर निखरते हैं. ऐसे में बरसात के दिन और बादलों से घिरा आसमान ऐसी जगहों को जन्नत बना देते हैं. आप यदि जून-जुलाई में मैकलॉडगंज जाने का प्लान करें तो यकीं मानिए वहां की कुदरती खूबसूरती आपके लिए जिंदगीभर का यादगार अनुभव होगी. वैसे तो यहां सालभर सैलानियों की भीड़ रहती है  लेकिन बारिश के इन दिनों में यहां जाना कमाल अनुभव से भरा होगा. जाने के लिए हिमाचल प्रदेश की वादियों में दस्तक देनी होगी. पहले धर्मशाला पहुंचे और बाद में वहां से टैक्सी और बस लेकर मैकलॉडगंज पहुंचे. होटल और रहने आदि का ठिकाना इंटरनेट की घूमती डगर से हाथ आएगा. यहां आप घूम तो सकते ही हैं बल्कि ट्रैकिंग, कैम्पिंग और एडवेंचरस एक्टिविटी का मजा ले सकते हैं.
विज्ञापन

3 of 7
सिक्किम - फोटो : Istock
सिक्किम
नॉर्थ-ईस्ट जून और जुलाई के इन दिनों में आपको जन्नत की याद दिलाएगा. खूबसूरती यहां छटा बनकर बिखरती है. उत्तर पूर्व के सात राज्य और उसमें भी सिक्किम यकीन जानिए एक ट्रिप आपको जिंदगी भर के लिए सुनहरी यादें दे जाएंगी. यहां आप नाथु ला दर्रा, इंडो-चाइना बॉर्डर और रुमटेक मॉनेस्ट्री जैसे खूबसूरत नजारों में खो जाएंगे. यहां लाचुंघ और युमथांग घाटी के सुंदर दृश्य आपकी आंखों में बस जाएंगे. सिक्किम की तीस्ता नदी रिवर राफ्टिंग के लिए आपको मन बनाने की भी जरूरत नहीं होगी बस यहां एक बार देखने की जरूरत है.

4 of 7
Shimla - फोटो : Istock
शिमला
शिमला जून-जुलाई में घूमने के लिए एक बेस्ट डेस्टिेशन है. यहां की वादियां, पहाड़ और कुछ खास जगहें आपके लिए जिंदगीभर की यादें संजो देंगी. शिमला मॉल रोड, क्राइस्ट चर्च, कुफरी, चैल, नारकंडा, ताता पानी जैसी जगहें बस आपके इंतजार में है। यहां के बाजारों में घूमकर शॉपिंग करना आपके लिए एक यादगार अनुभव हो सकता है. इसके अलावा शिमला में ऊंची पहाड़ी पर जाखू मंदिर के दर्शन करना बिल्कुल ना भूलें। विशेष रूप से यहां हनुमान जी की 108 फीट ऊंची प्रतिमा आपकी आंखों में हमेशा के लिए बस जाएगी.
विज्ञापन

5 of 7
मेघालय - फोटो : pixabay
मेघालय
जून-जुलाई में मेघालय आपके लिए थोड़ा ऑफ बीट होगा, लेकिन यदि यहां कभी नहीं गए हैं तो मन बनाइए क्योंकि यहां जाने के बाद आपके मोबाइल का कैमरा केवल और केवल खूबसूरत वादियों, कुदरती नजारों और ऐसे आश्चर्यजनक, मोहक और सुंदर दृश्यों से भरने वाला है कि आप इसे कभी नहीं भूल पाएंगे। बारिश आपको स्वर्ग का अहसास देगी और प्रकृति की हरियाली आपकी आत्मा को सुकून देगी। यहां आप मॉलिंनॉन्ग गांव और पृथ्वी का सबसे गीला रहने वाला इलाका मॉसिनराम भी यहीं है।
 
विज्ञापन

6 of 7
अल्मोड़ा - फोटो : pexel
अल्मोड़ा
दिल्ली में या आसपास रहते हैं तो बस वीक एंड ट्रिप आपका इंतजार कर रही है। दिल्ली से दूरी है महज 350 किलोमीटर लिहाजा भूल जाइए सबकुछ और पहुंच जाइए अल्मोड़ा। पहाड़ी राज्य उत्तराखंड का यह जिला अपने प्राकृतिक और खूबसूरत नजारों से आपके मन में बस जाएगा। पैसों की चिंता छोड़ दीजिए क्योंकि सबकुछ यहां सस्ता होगा बल्कि ट्रिप भी। अल्मोड़ा में जागेश्वर मंदिर, नंदा देवी मंदिर, कसार देवी मंदिर और स्वामी विवेकानंद मंदिर जरूर देखकर आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
लैंसडाउन - फोटो : pixabay
लैंसडाउन
पहाड़ और वादियां इंस्टा की रील्स से आपको आकर्षित करते हैं तो फिर बैग उठाइए और पहुंच जाइए लैंसडाउन। उत्तराखंड में इससे सुंदर जगह आपको शायद ही कोई मिले। आपके लिए यह एक रोमांटिक ट्रिप हो सकती है। यहां पुराने मंदिर, चर्च औ पहाड़ों से उदित होते और अस्तांचल के सूरज के बीच बादलों की छटा के सुंदर और प्राकृतिक नजारे आपके जहन में जिंदगीभर की हसीन और खूबसूरत यादें चस्पा कर देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें