कादियापुलंक
राजमुंदरी शहर में बहुत सी चीजें हैं देखने के लिए, इन्हीं में से एक है कादियापुलंक। यह जगह शहर से आठ किमी दूर बनी है। यह एक छोटा सा गांव हैं जहां पर फूलों की खेती होती है। दूर-दूर से सैलानी यहां पर फूलों की बहुत सी किस्मों को देखने आते हैं। मोगरा, लिली, गुलाब के अलावा यहां पर सजावटी फूलों की भी खेती की जाती है।