यूं तो आपने कई मेले देखे होंगे, जहां रंग-बिरंगे झालरों की सजावट, गुब्बारे, बड़े-बड़े झूले और बहुत कुछ होता है। लेकिन भारत में एक मेला ऐसा भी लगता है जहां लोग खुद अपने जीवनसाथी को चुनते हैं। हालांकि, जानकर हैरानी जरूर होगी लेकिन ये परंपरा आज भी जारी है। अगर आप भी इस परंपरा को अपनी आंखों से देखना चाहते हैं तो चलिए हम आपको रास्ते और वहां होने वाली बाकी चीजों की जानकारी देंगे।