फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meghalaya Trip: पांच दिन की यात्रा में घूम लें मेघालय की सबसे शानदार जगह, ऐसे बनाएं ट्रिप की योजना

Fri, 25 Apr 2025 01:40 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

योजनाबद्ध तरीके से पांच दिन में मेघालय के सभी खूबसूरत पर्यटन स्थलों की सैर कर सकते हैं। आइए जानते हैं मेघालय की पांच दिन की यात्रा के लिए पूरी ट्रिप डिटेल।
विज्ञापन
1 of 6
मेघालय - फोटो : Adobe
Best Places to visit in Meghalaya : शांत और रोमांचक जगह की तलाश में हैं तो मेघालय जा सकते हैं, जहां प्राकृतिक सुंदरता, स्वच्छता, एडवेंचर सबकुछ एक ही जगह पर मिल जाएगा। मेघालय में घने जंगल, ऊंचे झरने और रहस्यमयी गुफाएं घूमने जा सकते हैं। मेघालय यात्रा के दौरान शिलांग, चेरापूंजी और मालविननाॅन्ग की सैर कर सकते हैं। एक ओर एशिया के सबसे स्वच्छ गांव में वक्त बिता सकते हैं तो दूसरी ओर बोट राइड, जिप लाइनिंग जैसे एडवेंचर एक्टिविटी में शामिल हो सकते हैं।

मेघालय की खूबसूरती, यहां की संस्कृति और समृद्धता को करीब से देखना है तो पांच दिन की मेघालय ट्रिप प्लान करें। योजनाबद्ध तरीके से पांच दिन में मेघालय के सभी खूबसूरत पर्यटन स्थलों की सैर कर सकते हैं। आइए जानते हैं मेघालय की पांच दिन की यात्रा के लिए पूरी ट्रिप डिटेल।

विज्ञापन

2 of 6
मेघालय - फोटो : Adobe
पहला दिन

शिलॉन्ग से सफर की शुरुआत करें। दिल्ली समेत कई शहरों से गुवाहाटी के लिए सीधी फ्लाइट सेवा उपलब्ध है। गुवाहाटी में रेलवे स्टेशन भी है। आप गुवाहाटी पहुंचकर यहां से शिलॉन्ग तक सड़क मार्ग से यात्रा लगभग दो से तीन घंटे में की जा सकती है।

शिलॉन्ग में होटल में चेक इन करें। उसके बाद  15 मिनट की दूरी पर स्थित उमियम झील घूमने जाएं, जिसे बारा पानी के नाम से भी जाना जाता है। यहां बोट राइड और वाॅटर स्पोर्ट्स का आनंद लें या झील के किनारे आराम करें। शिलांग सिटी सेंटर से 15 मिनट की दूरी पर गोल्फ लिंक्स और लेडी हैदरी पार्क स्थित है। शाम के वक्त यहां घूमने जा सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
मेघालय - फोटो : Adobe
दूसरा दिन

अगले दिन कैथेड्रल चर्च घूमने जाएं। फिर चेरापूंजी के लिए यात्रा शुरू करें। दो घंटे की कार ड्राइव करके चेरापूंजी पहुंचकर सेवन सिस्टर्स फॉल्स और मावसई गुफा की सैर करें। चेरापूंजी में ही होटल लेकर रात बिताएं। 

4 of 6
मेघालय ट्रिप का तीसरा दिन - फोटो : AdobeStock
तीसरा दिन 

मेघालय ट्रिप के तीसरे दिन नोहकालिकाई फॉल्स और थांगखारंग पार्क की सैर करें। डबल डेकर लिविंग रूट ब्रिज तक ट्रैकिंग कर सकते हैं। फिर ब्लू लैगून और रेनबो फॉल्स घूमने जा सकते हैं। चेरापूंजी स्थित होटल में वापसी करके रात में वहीं रुकें। 
विज्ञापन

5 of 6
मेघालय की यात्रा - फोटो : AdobeStock
चौथा दिन 

चेरापूंजी से लगभग तीन घंटे की ड्राइव करके डौकी की यात्रा करें। यहां एशिया के सबसे स्वच्छ गांव मावलिननॉन्ग को घूमने जा सकते हैं। मावलिननॉन्ग में बैलेंसिंग स्टोन और लिविंग रूट ब्रिज पर जाएं। डौकी में उमंगोट नदी पर नाव की सवारी का आनंद लें। पास में ही भारत-बांग्लादेश सीमा पर जा सकते हैं। फिर रात में लगभग तीन घंटे की यात्रा करके शिलांग वापसी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शिलाॅन्ग में पांचवा दिन - फोटो : AdobeStock
पांचवा दिन 

रात में शिलांग में आराम करके अगले दिन सुबह और यात्रा के आखिरी दिन मावफलांग सेक्रेड फॉरेस्ट की यात्रा करें। दोपहर में स्थानीय कैफ़े में लंच करके गुवाहाटी एयरपोर्ट या रेलवे स्टेशन के लिए प्रस्थान करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें