दिल्ली के सबसे पास हैं ये हिल स्टेशन
- फोटो : Instagram
41. कसोल
करीब 500 किमी की दूरी के अंतर्गत आने वाले दिल्ली के करीबी हिल स्टेशनों में कसोल भी एक है। कसोल की शांति और सुंदर दृश्य का आनंद उठाने के लिए जा सकते हैं।
42. धर्मकोट
दिल्ली एनसीआर के रहने वाले हैं तो नौ-10 घंटे का सफर तय करके हिमाचल प्रदेश के धर्मकोट की यात्रा पर जा सकते हैं। धर्मकोट दिल्ली से तकरीबन 486 किमी दूर है।
43. शोजा
हिमाचल से शोजा की दूरी 480 किमी है। शोजा में जलोरी दर्रा, सेरोलसर झील और तीर्थन घाटी पर शांत माहौल में छुट्टी बिता सकते हैं। साथ ही ट्रेकिंग और सर्दियों में एडवेंचर एक्टिविटी का लुत्फ भी उठा सकते हैं ।
44. शानगढ़
शानगढ़ कुल्लू जिले की सैंज घाटी में स्थित एक शांत हिमालयी गांव है। देवदार के जंगलों और ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क के निकटता के कारण यह स्थल पर्यटकों को पसंद आएगा। दिल्ली से शानगढ़ की दूरी 500 किमी के अंदर ही है।
45. बरोग
बरोग लोकप्रिय पर्यटन स्थल है जहां साकेती जीवाश्म पार्क, चूर चांदनी चोटी और दोलांबी बाॅन मठ देखने योग्य स्थल हैं। दिल्ली से बरोग की दूरी 305 किमी है और यात्रा में लगभग सात घंटे का वक्त लग सकता है।
46. मशोबरा
मशोबरा फलों के बाग, हरे-भरे ओक के जंगल, मशोबरा झरने के कारण आकर्षण का केंद्र है। मशोबरा तक पहुंचने के लिए 370 का सफर तय करना होता है।
47. मोरनी हिल्स
मोरनी हिल्स भारत के हरियाणा राज्य के पंचकूला जिले में स्थित एक छोटा सा गांव और हिल स्टेशन है। दिल्ली से मोरनी हिल्स की दूरी 269 किमी है।
48. हरिद्वार
उत्तराखंड का हरिद्वार कोई हिल स्टेशन नहीं है लेकिन दो दिन की यात्रा के लिए यहां आया जा सकता है। दिल्ली से हरिद्वार की दूरी 220 किमी है। यहां कई धार्मिक स्थल और गंगा घाट हैं।
49. ऋषिकेश
दिल्ली से ऋषिकेश भी निकटतम पर्यटन स्थलों में से एक है। ऋषिकेश धार्मिक महत्व तो रखता ही है, साथ ही यहां आध्यात्म, योग और एडवेंचर का भी मेल देखने को मिलता है।
50. राजाजी नेशनल पार्क
उत्तराखंड के देहरादून जिले में राजाजी नेशनल पार्क स्थित है। यह 244 किमी दूर है, जहां आप दो दिन की छुट्टी में घूमने जा सकते हैं।