फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल का खूबसूरत हिल स्टेशन धर्मशाला, जहां पर है प्रकृति के अनोखे नजारे

Thu, 07 Nov 2019 03:45 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : Pixabay
हिमाचल के खूबसूरत हिल स्टेशनों में से एक है धर्मशाला, जहां की सुंदरता आपका मन मोह लेगी। घूमने के शौकीनों के लिए ये जगह किसी जन्नत से कम नहीं है। यहां पर बहुत से सैलानी बाइक राइड के इरादे से भी आते है। हिमालय की पर्वत श्रंखलाओं से लेकर ऊंचे विशालकाय देवदार के घने जंगलों को करीब से देखने का अनोखा एहसास होता है। तो चलिए जानें प्रकृति के इस खूबसूरत डेस्टिनेशन पर देखने के लिए और क्या है।


 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
- फोटो : Pixabay
प्रकृति के खूबसूरत नजारें जिन्हें देखने पर ऐसा एहसास होता है कि कोई सीनरी देख रहे हों। कुछ ऐसा ही एहसास देती है धर्मशाला की वादियां। केवल प्रकृति के नजारे ही नहीं बल्कि ये जगह बौद्ध धर्म की भी पवित्र नगरी के रूप में जानी जाती है। यहां पर देखने के लिए बहुत सी चीजें हैं।


 
विज्ञापन

3 of 8
- फोटो : Pixabay
धर्मशाला
बौद्ध धर्म की पवित्र नगरी और दलाई लामा के घर के रूप में जाना जाने  वाला धर्मशाला हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में  बसा एक छोटा सा कस्बा है। धौलाधार पर्वत श्रंखला के ऊपर बसे इस हिल स्टेशन पर घूमने के लिए बहुत से सैलानी आते हैं। 

 

4 of 8
- फोटो : सोशल मीडिया
भागसुनाग
भगवान शिव के सबसे पुराने मंदिरों में से एक भागसुनाग देखने के लिए बहुत से लोग जाते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार इस मंदिर की उत्पत्ति दैत्य राजा भागसु और नागों के देवता के बीच लड़ाई से हुई थी

 
विज्ञापन

5 of 8
- फोटो : Pixabay
नोर्बुलिंग्का संस्थान
धर्मशाला के पास बना ये संस्थान नोर्बुलिंग्का, बहुत पुरानी तिब्बती वास्तुकला के आकर्षण का केंद्र है। इसका नाम ल्हासा के पास ग्रीष्मकालीन महल के नाम पर रखा गया है। इस इमारत में एक मंदिर, पुस्तकालय और बहुत सारी चीजें हैं देखने के लिए। 

 
विज्ञापन

6 of 8
- फोटो : social media
मसरूर रॉक टेंपल
पत्थरों के बने सदियों पुराने मंदिर का निर्माण आठवीं शताब्दी में किया गया था। धर्मशाला के सबसे पसंदीदा जगहों में से एक मसरूर रॉक टैंपल की वास्तुकला आर्य सभ्यता की है। 

 
विज्ञापन

7 of 8
- फोटो : Pixabay
नड्डी गांव
नड्डी गांव अपने खूबसूरत नजारों की वजह से सैलानियों की पसंदीदा जगह है। यहां से कांगड़ा वैली और पहाड़ों के खबूसरत नजारे दिखते हैं। नड्डी हिल प्वाइंट से किसी खिली धूप वाले मौसम में आप धौलाधार पहाड़ की बर्फीली चोटियों को देख सकते हैं।
विज्ञापन

8 of 8
- फोटो : Pixabay
सेंट जॉन चर्च
महज 8 किलोमीटर और मैक्लॉडगंज से महज 10 मिनट की ढलान भरे रास्ते पर चलने के बाद पर आप खूबसूरत सेंट जॉन चर्च पहुंच जाएंगे। देवदार पेड़ों की शाखाओं से लिपटा, यह प्राचीन चर्च सेंट जॉन को समर्पित है, इस प्राचीन एंग्लिकन चर्च का निर्माण नव-गॉथिक स्थापत्य शैली में किया गया है और इसमें खूबसूरत बेल्जियम खिड़कियां लगी हैं। चर्च एक बड़ा पर्यटक केन्द्र है यहां हर साल हजारों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें