फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2022: भारत की इन जगहों पर जाकर मना सकते हैं यादगार होली, बजट में होगी ट्रिप

Wed, 16 Mar 2022 06:30 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
होली 2022 - फोटो : iStock
होली का पर्व मार्च महीने में पड़ता है। इस महीने में न तो अधिक सर्दी होती है और न ही गर्मी। भारत में होली का त्यौहार धूमधाम से मनाया जाता है। देशभर में रंगों के पर्व को लेकर खास उत्सव का आयोजन होता है। ऐसे में होली के मौके पर अगर आप घर पर होली न मनाकर कहीं बाहर जाना चाहते हैं तो देश की कई ऐसी खूबसूरत जगहें हैं, जहां होली का पर्व आकर्षण का केंद्र होता है। इस बार होली में चार दिन की छुट्टी भी है। 17 और 18 मार्च को होली है और 19-20 मार्च को वीकेंड हैं। ऐसे में अगर इस साल होली पर आप कोई ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो घूमने के लिए आपको चार दिनों का समय मिल रहा है। ऐसे में होली पर देश की कुछ खास जगहों पर जा सकते हैं। चलिए जानते हैं होली की छुट्टी में कहां घूम सकते हैं आप।
विज्ञापन

2 of 5
होली 2022 - फोटो : iStock
केरल

पर्यटन के लिहाज से केरल बहुत सुंदर राज्य है। केरल के सुंदर नजारे, शानदार बीच आपका मन मोह लेगें। वहीं होली के मौके पर केरल जाना और भी बेहतर रहेगा। यहां होली को मंजुल कुली और उक्कुली के तौर पर जाना जाता है। यहां होली उत्सव बहुत धूमधाम से मनाया जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
होली 2022 - फोटो : Amar Ujala Graphics
मणिपुर

घर से दूर होली मनाने की योजना है तो मणिपुर के सफर पर निकलें। मणिपुर में होली उत्सव और योसंग त्योहार 6 दिनों तक चलता है। जिसमें कई पर्यटक हर  साल होली में शामिल होते हैं। इस दौरान खाने-पीने के लिए कई तरह के स्थानीय स्वादिष्ट व्यंजन का लुत्फ उठा सकते हैं।

4 of 5
होली 2022 - फोटो : istock
कर्नाटक

कर्नाटक की होली भी काफी मशहूर है। होली के मौके पर कर्नाटक के हंपी शहर में धूमधाम से होली उत्सव मनाया जाता है। दो दिन के होली उत्सव में शामिल होने के लिए देश विदेश से पर्यटक आते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
होली 2022 - फोटो : iStock
असम

होली पर आप असम जा सकते हैं। चार दिन के ट्रिप पर आप असम की खूबसूरती और होली आकर्षण का लुत्फ ले सकते हैं। असम में दो दिन होली का पर्व मनाया जाता है। इसे डोल जात्रा कहते हैं। यहां कि होली भी उत्तर भारत की तरह ही होती है, जिसमें होलिका दहन होता है। लोग मिट्टी की झोपड़ी बनाकर उसे जलाते हैं। दूसरे दिन रंगों की होली खेली जाती है। हर साल यहां मार्च महीने में काफी संख्या में लोग होली खेलने पहुंचते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें