फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगली ट्रिप के लिए चमोली जाने का बनाएं प्लान, अनोखी हैं यहां की ये छह जगह

Wed, 18 Sep 2019 01:08 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 8
खूबसूरत वादियों के राज्य उत्तराखंड को जितना ज्यादा जानने और घूमने की कोशिश करेंगे उतनी बार आपको आश्चर्य होगा। एक से बढ़कर एक अद्भुत जगहों का गवाह ये राज्य बेहद सुंदर है। यहां वो सबकुछ है जो आपके दिल को खुश कर सकता है, दिमाग को शांत कर सकता है और तनाव को दूर कर सकता है। ऐसे में आज उत्तराखंड की सुंदर जगहों के पिटारे से हम आपको चमोली दर्शन के बारे में बताएंगे। जानिए यहां आपको क्यों जरूर जाना चाहिए और कहां घूम सकते हैं। 

 
विज्ञापन

2 of 8
गढ़वाल मंडल का चमोली प्राकृतिक सुंदरता से भरा हुआ है। चमोली की मुख्य नदी अलकनंदा है। करीब 3525 वर्ग मील में फैला चमोली अपने आगोश में खूबसूरती का हर आयाम रखता है। यही वजह है कि चमोली को उत्तराखंड की शान कहा जाता है।
विज्ञापन

3 of 8
हेमकुंड साहिब 
समुद्र तल से करीब 4632 मीटर की ऊंचाई पर स्थित ये जगह सात पर्वत श्रृंखलाओं से घिरी है। यहां विशिष्ट आकार का गुरुद्वारा है। यहीं पास में ही एक झील है लोग स्नान करते हैं।

4 of 8
गोपेश्वर 
गोपेश्वर चमोली का मशहूर धार्मिक स्थान है। हिंदुओं के प्रमुख तीर्थ स्थलों में गोपेश्वर की अपनी अलग विशिष्टता है। गोपेश्वर में शिव मंदिरों की लंबी श्रृंखला है। प्राचीन मंदिर शिवजी को समर्पित है।
विज्ञापन

5 of 8
फूलों की घाटी 
फूलों की घाटी प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। हिमालय श्रृंखला की यह घाटी फूलों की विभिन्न प्रजातियों से मौसम के अनुकूल गुलजार रहती हैं। कहा जाता है कि लक्ष्मण की रक्षा के लिए हनुमान यहां संजीवनी लेने आए थे। इस घाटी में फूलों की 521 प्रजातियां हैं।
विज्ञापन

6 of 8
- फोटो : pixa
विष्णुप्रयाग 
विष्णु प्रयाग अलकनंदा और धौली गंगा का संगम स्थल है। ये जगह समुद्र तल से करीब 6,000 फुट की ऊंचाई पर स्थित है। विष्णु प्रयाग से जोशीमठ की दूरी करीब 12 कि.मी. है।
विज्ञापन

7 of 8
जोशीमठ 
जोशीमठ धार्मिक मान्यता से ज्यादा अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर है। आसपास हरे-भरे मैदान, बर्फ ओढ़े पहाड़ लोगों के आकर्षण का केन्द्र हैं। जोशीमठ मे नरसिंह भगवान का मंदिर भी है, जहां दर्शन कर सकते हैं। 
विज्ञापन

8 of 8
औली
औली उत्तराखंड का एक बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है। अपनी सुंदरता और बर्फ के लिए औली मशहूर टूरिस्ट स्पाॅट है, इसक अलावा औली स्कीइंग के लिए भी जाना जाता है। ये जगह समुद्र तल से 2800 फुट की ऊंचाई पर स्थित है। सेब के बाग, देवदार के पेड़ों के साथ औली एक लोकप्रिय पहाड़ी शहर है। यहां का स्वच्छ वातावरण इसे और भी खूबसूरत बना देता है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें