फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत की ऐतिहासिक विरासत का अनोखा शहर है 'भागलपुर', अगली ट्रिप के लिए यहां का करें रुख

Mon, 23 Sep 2019 11:57 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 7
भारत के अद्भुत राज्य 'बिहार' का नाम सुनते ही लोग न जाने क्यों नाक-मुंह सिकोड़ने लगते हैं। हालांकि, इसके पीछे कई ऐसी बाते हैं जिसने बिहार की छवि को काफी हद तक चोट पहुंचाई है। लेकिन इससे अलग बिहार का एक खूबसूरत चेहरा भी है जो अपनी ओर आकर्षित करता है। बिहार में पर्यटन का सबसे बड़ा केंद्र है बोधगया और दूसरा केंद्र होने के साथ-साथ दूसरा बड़ा शहर भागलपुर है। यह शहर अपने आप में भारत का प्राचीन इतिहास समेटे हुआ है। यहां बौद्ध शिक्षा देने वाले विश्वविद्यालय से लेकर देखने को बहुत कुछ है। तो सुनी हुई बातों पर विश्वास करने से बेहतर है बिहार को खुद जाकर देखें और फिर कोई सोच तय करें। 
विज्ञापन

2 of 7
भागलपुर के कुछ मुख्य आकर्षणों में से लाजपत नगर, बुद्धनाथ पर शिव मंदिर, चंपानगर जैन मंदिर, घंटाघर, गुरान बाबा की दरगाह, रविंद्र नाथ भवन, तेग बहादुर गुरूद्वारा, संदिश परिसर, देवी काली और मां दुर्गा का मंदिर, राजमहल जीवाश्म अभयारण्य और संजय उद्यान पार्क स्थित है।
विज्ञापन

3 of 7
दक्षिण भारत के बाद भागलपुर सिल्क का शहर कहा जाता है, यहां को भागलपुरी सिल्क मशहूर है। लेकिन भागलपुर में प्राचीन भारत से जुड़े कई ऐतिहासिक चीजें मौजूद हैं, जिसमें मंदार पर्वत, जो कि 700 फीट की ऊंचाई पर मौजूद एक छोटा सा पहाड़ है। हिंदू और जैन धर्म के लोगों के लिए इस पहाड़ पर मंदिर भी बने हुए हैं। इसके अलावा भागलपुर जिले के भरहाट ब्लॉक के मलयपुर गांव में मौजूद मां काली का मंदिर आकर्षण का खास केंद्र है। 

4 of 7
विक्रमशिला गंगा डॉल्फिन सेंचुरी
विक्रमशिला गंगा डॉल्फिन सेंचुरी डॉल्फिनों से भरा आकर्षण का प्रमुख स्थल है। इस सेंचुरी में कछुए और 135 अन्य प्रजातियों के जीव रहते हैं। यहां का यात्रा का सही समय अक्टूबर का महीना है।
विज्ञापन

5 of 7
कुप्पा घाट
पौराणिक मान्यता के अनुसार संत महर्षि ने यहां गुफा में कई महीने बिताए थे। कुप्पाघाट में खूबसूरत बगीचे हैं। जिनका रामायण में उल्लेख किया गया है। लोगों का ऐसा मानना है कि भगवान बुद्ध का जन्म इसी क्षेत्र में हुआ था।
विज्ञापन

6 of 7
विक्रमशीला विश्वविद्यालय
विक्रमशीला विश्वविद्यालय की स्थापना पाल वंश ने की थी। विक्रमशीला विश्वविद्यालय भारत की प्राचीन बौद्ध शिक्षा देने वाली दो विश्वविद्यालयों में से एक है। इसकी स्थापना राजा धर्मपाल ने की थी। यहां खुदाई के दौरान हिंदू और तिब्बती धर्म के मंदिरों के अवशेष मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
माउंट मंदारा
माउंट मंदारा एक पहाड़ का नाम है जिसका उल्लेख हिंदू पुराणों में समुद्र मंथन के दौरान मिलता है। इस पहाड़ी की विशेषता ये है कि पूरी पहाड़ी अलग-अलग चट्टानों से नहीं बल्कि एक ही पत्थर से बनी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें