फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hill Station Near Mumbai: मुंबई से 80 किमी दूर स्थित है एक शानदार हिल स्टेशन, गर्मी में घूमने के लिए हैं बेस्ट

Fri, 30 May 2025 06:20 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Best Hill Station Near Mumbai For Summer मानसून के बाद और गर्मियों में खंडाला का मौसम बेहद सुहावना होता है। यहां की हरी-भरी घाटियां, ट्रैकिंग ट्रेल्स, वॉटरफॉल्स और व्यूपॉइंट्स सुकून और रोमांच दोनों का अहसास कराते हैं। टाइगर पॉइंट, ड्यूक नोज़, राजमाची पॉइंट जैसे स्पॉट यहां की जान हैं।
विज्ञापन
खंडाला की सैर - फोटो : instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Best Hill Station Near Mumbai For Summer Vacation: गर्मियों की छुट्टियों में अगर आप मुंबई के पास किसी शांत, हरे-भरे और ठंडे हिल स्टेशन की तलाश में हैं, तो खंडाला (Khandala) एक बेहतरीन विकल्प है। ये खूबसूरत हिल स्टेशन मुंबई से लगभग 80 किलोमीटर की दूरी पर बसा है और अपनी हरियाली, घाटियां, वॉटरफॉल्स और ठंडी हवा के लिए मशहूर है। 

विज्ञापन


मानसून के बाद और गर्मियों में खंडाला का मौसम बेहद सुहावना होता है। यहां की हरी-भरी घाटियां, ट्रैकिंग ट्रेल्स, वॉटरफॉल्स और व्यूपॉइंट्स सुकून और रोमांच दोनों का अहसास कराते हैं। टाइगर पॉइंट, ड्यूक नोज़, राजमाची पॉइंट जैसे स्पॉट यहां की जान हैं।


कैसे पहुंचे खंडाला

अगर आप मुंबई से खंडाला की यात्रा कर रहे हैं तो यह लगभग 80 किमी दूर है। सड़क मार्ग के जरिए कार से सिर्फ डेढ से दो घंटे का सफर तय करके आप खंडाला पहुंच सकते हैं। बजट में यात्रा करना चाहते हैं तो लोकल ट्रेन से लोनावला तक और फिर वहां से टैक्सी से खंडाला पहुंचा जा सकता है। 
विज्ञापन



Lonavala Tourist Places: दो दिन की लोनावला ट्रिप पर कहां-कहां घूमें, जानिए कितना आएगा सफर का खर्च



खंडाला का मुख्य आकर्षण 

यहां आने वाले पर्यटक हाइकिंग और ट्रैकिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। यहां के खूबसूरत झरनों के पास पिकनिक करें और लोकल स्ट्रीट फूड का मज़ा लें। साथ ही प्राकृतिक सुंदरता को अपने कैमरे में कैद कर सकते हैं। 

खंडाला घूमने के लिए दो से तीन दिन पर्याप्त हैं। इस दौरान आप यहां कुंए जलप्रपात, टाइगर प्वाइंट और भोर घाट देखने जा सकते हैं। चाहें तो आसपास के स्थल जैसे लोनावाला, खोपोली और कराद की सैर भी कर सकते हैं।


Pune Trip: एक हफ्ते की पुणे ट्रिप को इस तरह करें प्लान, इन जगहों की करें सैर


खंडाला में कहां ठहरें

यहां बजट होटलों से लेकर प्रीमियम रिसॉर्ट्स तक की भरमार है, जहां से घाटियों का खूबसूरत नज़ारा देखने को मिलता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें