फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के पहले करिए बैचलर ट्रिप का प्लान और दोस्तों के साथ घूमिए गोवा के अलावा ये बेस्ट डेस्टिनेशन

Wed, 13 Nov 2019 07:21 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शादी के पहले बैचलर पार्टी तो सभी करते हैं। कुछ लोग बैचलर ट्रिप पर भी जाने का प्लान करते हैं तो वहीं गोवा के बीच पर ही जाते हैं। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी खूबसूरत जगहों के  बारे में बताने जा रहें हैं। जहां पर आप बैचलर पार्टी के लिए जरूर जाएं। यहां की नाइट लाइफ और खूबसूरत नजारे दोनों ही दिलचस्प हैं। तो चलिए जानें वो कौन सी जगहें हैं घूमने के लिए।

 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : pixa
जीरो वैली
अरुणाचल प्रदेश में एक सुंदर घाटी जिसे 'जीरो वैली' कहते हैं और यहां जाने वाले इसे जन्नत कहते हैं। यहां आप अपने दोस्तों के साथ जबरदस्त बैचलर ट्रिप पूरी कर सकते हैं। भारत में सबसे प्रसिद्ध संगीत समारोहों में से एक जीरो फेस्टिवल भी आपको एक अलग अनुभव देगा और यही कारण है कि यह भारत में बैचलर पार्टी के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है।


 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : pixa
गोकर्ण
गोकर्ण काफी हद तक गोवा की तरह है। यहां के ओम बीच और पैराडाइस बीच काफी फेमस हैं। पहाड़ों से घिरे इन समुद्रों तटों पर की गई पार्टी आपकी यादों में हमेशा रहेगी। यहां आप हवाई मार्ग के जरिए दाबोलिम हवाई अड्डे पर पहुंचकर गोकर्ण के लिए टैक्सी या बस का सहारा ले सकते हैं। आप यहां पर स्थानीय भोजन और सी-फूड का लुत्फ उठा सकते हैं। 

 

4 of 5
- फोटो : pixa
अलेप्पी
पूरब का वेनिस कहे जाने वाले इस शहर में आप समुद्र, झीलों और हरियाली का मजा ले सकते हैं। अलेप्पी हाउसबोट पर दौरे के लिए जाना जाता है। दुनियाभर में यहां के सनसेट और सनराइज के नजारे के चर्चे हैं। इस खूबसूरत जगह की यात्रा करने आने के लिए विदेशी भी बेताब रहते हैं। अलेप्पी में समुद्र के अलावा अंबालापुक्षा श्री कृष्ण मंदिर, कृष्णापुरम पैलेस, मरारी समुद्र तट घूमने के लिए अच्छी जगह है। 
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पुडुचेरी
अगर आपको शोर-शराबा नहीं पसंद तो आप पुडुचेरी का प्लान कर सकते हैं। पुडुचेरी के बीच गोवा की तरह भीड़भाड़ वाले नहीं बल्कि शांत हैं। बीच पर वॉटर स्पोर्ट्स भी हैं। घूमने के लिए कॉबल्ड स्ट्रीट, हेरिटेज प्रॉपर्टीज, आर्किटेक्चर, कई कैफे, चर्च और मंदिर हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें