Cannes Film Festival in French Riviera: हर साल कान फिल्म फेस्टिवल का आयोजन होता है, जिसमें दुनियाभर से दिग्गज सेलेब्स शामिल होते हैं। यह इवेंट फिल्मी दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित आयोजन माना जाता है, जहां बड़े-बड़े सितारे रेड कार्पेट पर नजर आते हैं। इस साल कान फिल्म फेस्टिवल का आयोजन 13 मई से 24 मई 2025 के बीच फ्रांस में आयोजित हो रहा है। लेकिन क्या आपको पता है कि कान फिल्म फेस्टिवल का आयोजन कहां होता है?
अगर पता होगा तो सिर्फ इतना कि कान फेस्टिवल फ्रांस में आयोजित होने वाला सबसे बड़ा फिल्म महोत्सव है। फ्रांस में सिर्फ पेरिस जैसा खूबसूरत शहर नहीं है। यहां कान जैसा शहर भी है जो कि फ्रेंच रिवेरा के किनारे स्थित एक छोटा सा शहर है। इस शहर में ला क्राॅसिट के किनारे एक शानदार कन्वेंशन सेंटर है जिसका नाम पैलेस डेस फेस्टिवल है, यहीं पर कान फिल्म फेस्टिवल का आयोजन होता है।
फ्रेंच रिवेरा कई शहरों का क्षेत्र है, जिसमें कान, नीस, ट्रोपेज और मोनाको जैसे शहर शामिल हैं। आइए जानते हैं फ्रांस की खूबसूरत जगह फ्रेंच रिवेरा के पर्यटन स्थलों के बारे में। घूमने का शौक रखने वालों के लिए यहां क्या खास है और भारतीय पर्यटक फ्रेंच रिवेरा की यात्रा कैसे कर सकते हैं।