फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Travel: दिल्ली के इन बाजारों में मिलता है सबसे सस्ता फर्नीचर, कम दामों में मिल जाएगा घर सजाने के सामान

Sun, 07 Jan 2024 02:40 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप दिल्ली में बेहद कम पैसा खर्च किए अच्छा फर्नीचर और घर सजाने का सामान खरीदना चाहते हैं तो ये बाजार आपके लिए बेस्ट हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
furniture - फोटो : istock
Travel: कौन नहीं चाहता कि उसका घर सबसे खूबसूरत दिखे। इसके लिए महिलाएं ऑनलाइन और बाजारों में से एक से बढ़कर एक चीजें चुनकर अपने घर में लगती हैं पर, ट्रेंड के हिसाब से घर सजाने का सामान और फर्नीचर सभी चीजों में बदलाव होता रहता है। कई बार बजट ना होने की वजह से घर का फर्नीचर नहीं बदल पाता। ऐसे में आज हम आपको दिल्ली के कुछ ऐसे बाजारों के बारे में बताएंगे, जहां से आप बेहद कम दामों पर होम डेकोर के आइटम और अच्छी क्वालिटी के फर्नीचर खरीद सकते हैं।

इन जगहों पर आपको बड़े वाले शीशे, क्रॉकरी और घर सजाने के लिए एक से बढ़कर एक समान मिल जाएगा। यहां कई मार्केट ऐसे भी हैं जहां अच्छे से मोलभाव होता है। अगर आप में मोलभाव करने की क्षमता है तो आप इन बाजारों में आराम से जाकर सस्ते में सामान खरीद सकते हैं। आइए अब आपको भी इन बाजारों के बारे में बताते हैं ताकि आप भी ट्रेंड के हिसाब से अपने घर को सजा सकें।
विज्ञापन

2 of 7
home decor - फोटो : pixa
कीर्ति नगर मार्केट

इसे एशिया का सबसे बड़ा फर्नीचर बाजार कहा जाता है। सोमवार को ये बाजार बंद रहता है। आप यहां से सोफा सेट, डाइनिंग टेबल, मॉड्यूलर किचन, कैबिनेट, वार्डरोब और डिजाइनर फिटिंग से लेकर ऑफिस फर्नीचर तक सब कुछ खरीद सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
home decor - फोटो : pixa
एमजी रोड

अगर आप अपने घर के लिए पारंपरिक, रचनात्मक, प्राचीन, कस्टम-मेड फर्नीचर से लेकर होमवेयर और सजावटी खरीदना चाहते हैं तो एमजी रोड का बाजार काफी बेस्ट है। 

4 of 7
Furniture - फोटो : iStock
करोल बाग

कपड़ों के साथ-साथ करोल बाग का बाजार फर्नीचर और घर के सामानों के लिए भी काफी अच्छा बताया जाता है। आप यहां से बेड शीट, कुशन कवर, बाथरूम लिनन, अपहोल्स्ट्री मैटेरियल और पर्दों को खरीद सकते हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
home decor - फोटो : pixa
अमर कॉलोनी

यहां आपको घर सजाने के लिए काफी सस्ते दामों पर सामान मिल जाएंगे। इस बाजार के सबसे पास का मेट्रो स्टेशन वायलेट लाइन पर कैलाश कॉलोनी है।
विज्ञापन

6 of 7
Furniture - फोटो : Istock
चांदनी चौक

इस बाजार में जाकर आप शादी की शॉपिंग तो कर ही सकते हैं। इसके साथ ही यहां स्थित भगीरथ पैलेस, फतेहपुरी, खारी बावली में मौजूद दुकानों में आपको अच्छे दामों पर फर्नीचर मिल जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सरोजिनी नगर - फोटो : शुभम बंसल
सरोजिनी नगर मार्केट

लड़कियों के कपड़ों के लिए पहचाने जाना वाला सरोजिनी नगर मार्केट फर्नीचर के लिए भी काफी पहचाना चाहता है। यहां कई दुकाने ऐसी हैं, जहां कम दामों में फर्नीचर मिल जाता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें