फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के इन बाजारों में बेहद कम दाम में मिलेगी ब्रांडेड जींस, देखते रह जाएंगे मार्केट

Fri, 24 Jan 2020 03:28 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
शादियों और पार्टियों के सीजन की शुरुआत हो गई है। ऐसे में इन कार्यक्रमों में सरीक होने के लिए आपको अच्छे कपड़ों की भी जरूरत होगी। कपड़ों में जींस एक ऐसा विकल्प है जिसे किसी भी तरह के कपड़ो के साथ मैचिंग करा सकते हैं। फैशन किसी भी दौर में क्यों न हो जींस एक ऐसा कपड़ा है जिसका फैशन कभी नहीं खत्म हुआ। आज हम आपको दिल्ली के कुछ ऐसे बाजरों के बारे में बताएंगे जहां से आप बेहद ही सस्ते दाम में ब्रांडेड जींस खरीद सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
करोल बाग का टैंक रोड
करोल बाग का टैंक रोड एशिया का सबसे बड़ा जींस का बाजार है। इस बाजार में आपको थोक भाव में जींस मिलेगी। टैंक रोड में देशभर से दुकनदार थोक के भाव में जींस खरीदने के लिए आते हैं। इस मार्केट में आपको आसानी से 300 से लेकर 400 रुपए के बीच बेहतरीन और ब्रांडेड जींस मिल जाएंगे।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
मोहन सिंह प्लेस, कनाट प्लेस
कनाट प्लेस में मोहन सिंह प्लेस हमेशा शॉपिंग करने वालों से भरा रहता है। आप इस बाजार में बहुत ही कम कीमत में ब्रांडेड जींस ले सकते हैं। कनाट प्लेस में आपको जारा की जींस 500 रुपए से लेकर 800 रुपए के बीच आसानी से मिल जाएगी लेकिन यह जींस ऑरिजनल नहीं होगी बल्कि कस्टम की गई जारा की जींस होगी।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
महिपालपुर में सालों भर सेल
दिल्ली में महिपालपुर एक ऐसी जगह है जहां कई ब्रांड्स के आउटलेट हैं। इस बाजार में आपको ब्रांडेड जींस 50 से 60 फीसदी तक की छूट पर मिल जाएगी। इन आउटलेट्स में सालों भर सेल चलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
तुगलकाबाद जींस फैक्ट्री
तुगलकाबाद में कई बड़ी-बड़ी फैक्ट्री मौजूद हैं जो कपड़ों को स्टिच करने का काम करती हैं। इनमें टॉमी हिलफिगर, जारा, जीएपी मुख्य रूप से शामिल हैं। अगर आपको सस्ते में जींस खरीदनी है तो आप इस मार्केट में जा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें