यात्राएं न केवल आपको रिफ्रेश करती हैं, बल्कि नए-नए अनुभव भी देती है। कोई भी टूर प्लान करते समय हम कौन सी चीजों का ध्यान रखते हैं? मनपसंद जगह हो, उसके बाद ध्यान रखते हैं कि फ्लाइट से, ट्रेन से या फिर बस से जाना हो, लेकिन रास्ता सुगम हो। इन सबके बीच जिस सबसे जरूरी चीज का हम ध्यान रखते हैं, वह है हमारा बजट। बजट न बिगड़े, इसके लिए जरूरी है टूर को किफायती बनाए रखना। सस्ते में होटल मिल जाए तो बड़ी राहत होती है। तो आइए आपको बताते हैं सस्ते में होटल के रूम बुक करने के तरीके: