भारत में खूबसूरत जगहों की कोई कमी नहीं है। इन्हीं खूबसूरत जगहों में से एक है हिमाचल प्रदेश, जो अपनी सुंदरता, पर्यटन स्थल और आकर्षक जगहों के लिए जाना जाता है। यह एक ऐसा राज्य है, जहां की झीलें, ऊंचे-ऊंचे पहाड़ और प्राचीन मंदिर पर्यटकों को बहुत आकर्षित करते हैं। यह एक बेहद ही पसंदीदा स्थल है, जहां हर साल लाखों लोग घूमने के लिए आते हैं। हालांकि इस कोरोना महामारी की वजह से पिछले साल काफी कम पर्यटक आए और इस साल भी यही हाल है, लेकिन ये अच्छी बात है कि कम पर्यटक आए, क्योंकि भीड़ बढ़ने से कोरोना का खतरा भी बढ़ जाएगा। कोरोना पूरी तरह से खत्म होने के बाद आप कहीं भी घूमने जा सकते हैं और कोई खतरा नहीं होगा। इसलिए सतर्क रहना जरूरी है। अगर आप भी कोरोना खत्म होने के बाद कहीं घूमने जाने का मन बना रहे हैं तो हिमाचल प्रदेश जरूर जाएं। आइए जानते हैं यहां घूमने लायक कौन-कौन सी जगहें हैं?