भारत के दक्षिण-पूर्वी तट पर स्थित आंध्र प्रदेश बड़ा ही खूबसूरत राज्य है। एतिहासिक रूप से इसे 'भारत का धान का कटोरा' कहा जाता है, क्योंकि यहां धान की खेती बहुत होती है। इस राज्य में दो प्रमुख नदियां, गोदावरी और कृष्णा बहती हैं, जो आंध्र प्रदेश को बेहद ही खूबसूरत बना देती हैं। यहां घूमने लायक बहुत ही जगहें हैं। यहां के धार्मिक मंदिर, एतिहासिक इमारतें, प्राकृतिक स्थान और समुद्री बीच बहुत ही प्रसिद्ध हैं। तिरुपति बालाजी मंदिर यहां का प्रमुख आकर्षण है। मल्लिकार्जुनश्वर मंदिर भी इसी राज्य में स्थित है, जिसे 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक माना जाता है। यहां के समुद्री बीच तो लोगों का मन मोह लेते हैं। आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम शहर को प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग कहा जाता है। यहां के समुद्री तट, गुफाएं, घाटियां, झीलें और पहाड़ लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। आइए जानते हैं आंध्र प्रदेश में घूमने लायक कौन-कौन सी जगहें हैं?