फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Children's Day 2024: बाल दिवस पर बच्चों को है घुमाने ले जाना, दिल्ली की इन जगहों की करें सैर

Thu, 14 Nov 2024 08:58 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप बाल दिवस के मौके पर अपने बच्चे को कहीं घुमाने ले जाना चाहते हैं तो दिल्ली के कुछ खास स्थल हैं, जहां बच्चे खुलकर मस्ती कर सकते हैं। यहां पहुंचकर बच्चों के चेहरे खिल जाएंगे।
विज्ञापन
1 of 5
राष्ट्रीय बाल भवन, नई दिल्ली - फोटो : Instagram
Fun Fiiled Spots in Delhi To Celebrate Children's Day 2024: हर साल की तरह 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जा रहा है। यह दिन बच्चों को समर्पित दिन है। बच्चे जो कि अपने परिवार के साथ ही समाज और राष्ट्र का भविष्य होते हैं, उनके महत्व और उपयोगिता को समझते हुए आज का दिन उन्हें खुश करने के लिए सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन बच्चों को तोहफे दिए जाते हैं। स्कूल-काॅलेजों में बच्चों के मनोरंजन के लिए रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन होता है। पुरस्कार वितरण होते हैं। इसके अलावा कुछ स्कूलों की ओर से बच्चों को पिकनिक पर ले जाया जाता है।

कई स्थाों में स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी जाती है। बच्चे इस दिन रिलैक्स करते हैं और इस दिन को मस्ती करते हुए गुजारते हैं। अगर आप बाल दिवस के मौके पर अपने बच्चे को कहीं घुमाने ले जाना चाहते हैं तो दिल्ली के कुछ खास स्थल हैं, जहां बच्चे खुलकर मस्ती कर सकते हैं। यहां पहुंचकर बच्चों के चेहरे खिल जाएंगे। बाल दिवस के मौके पर घूमने के लिए दिल्ली की जगहों के बारे में बताया जा रहा है, जहां बच्चों को काफी पसंद आएंगी।
विज्ञापन

2 of 5
कुतुब मीनार - फोटो : PTI
कुतुब मीनार

राजधानी दिल्ली में मशहूर कुतुब मीनार स्थित है।  इस बलुआ पत्थर की मीनार का निर्माण 1192 में शुरु हुआ था। इसे ईंट से बनी विश्व की सबसे ऊंची मीनार कहते हैं। अन्य ऐतिहासिक स्थलों से घिरा यह भारत के सबसे लोकप्रिय स्मारकों में से एक है। कुतुब मीनार दक्षिण दिल्ली शहर के महरौली भाग में स्थित है। बच्चे यहां काफी मजे कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
दिल्ली स्थित अक्षरधाम मंदिर - फोटो : अमर उजाला
अक्षरधाम

स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर वास्तुकला का अद्भुत नमूना है। इस खूबसूरत मंदिर में हजारों वर्षों की सांस्कृतिक विरासत देखने को मिलती है।141 फीट ऊंचा, 316 फीट चौड़ा और 356 फीट लंबा अक्षरधाम मंदिर नई दिल्ली के प्रमुख स्वामी महाराज मार्ग, पांडव नगर में स्थित है। अक्षरधाम मंदिर का सबसे करीबी मेट्रो स्टेशन अक्षरधाम है।

4 of 5
वर्ल्ड्स आफ वंडर, नोएडा - फोटो : in
वर्ल्ड ऑफ वंडर

नोएडा में स्थित वर्ल्ड ऑफ वंडर नोएडा का मनोरंजन पार्क है, जो कि उत्तर भारत का सबसे बड़ा अम्यूजमेंट पार्क और वाटर पार्क है। बच्चों के बीच ये जगह काफी लोकप्रिय है। यहां एंट्री के लिए टिकट लेना होता है। बोटिंग, रेन डांस और कई तरह के वीडियो गेम की फैसिलिटी यहां उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राष्ट्रीय बाल भवन, नई दिल्ली - फोटो : Instagram
राष्ट्रीय बाल भवन, दिल्ली

राष्ट्रीय बाल भवन मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अंतर्गत एक स्वायत्त संस्थान है, जिसका मुख्यालय आईटीओ, नई दिल्ली में है। 1956 में भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू द्वारा स्थापित इस केंद्र का उद्देश्य छोटे बच्चों को एक संवादात्मक वातावरण प्रदान करके उनकी रचनात्मक क्षमता को पोषित करना और बढ़ाना है। बाल भवन सुबह 9 से शाम 5:30 बजे तक खुला रहता है। 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों की एंट्री मुफ्त है और 16 से बड़े आयु के लिए 20 रुपये का टिकट है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें