फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Children's Day 2024: बाल दिवस पर बच्चों को कहां घुमाने ले जाएं? बजट में बनाएं इन जगहों की सैर की योजना

Wed, 13 Nov 2024 05:46 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यहां भारत की कुछ ऐसी जगहों के बारे में जानकारी दी जा रही है, जो बच्चों के लिए मनोरंजक और शैक्षिक अनुभवों से भरपूर हैं।
विज्ञापन
1 of 6
बाल दिवस पर बच्चों को घुमाने के लिए ले जा सकते हैं - फोटो : amar ujala
Children's Day 2024: बाल दिवस 14 नवंबर को मनाया जाता है। देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस को बाल दिवस के रूप में मनाते हैं, जो बच्चों के लिए विशेष उत्साह और आनंद का अवसर होता है। इस दिन बच्चों के प्रति अपने स्नेह को दर्शाने और उनके जीवन में खुशियां भरने के लिए माता-पिता कई तरह की गतिविधियां करते हैं। इस खास अवसर पर बच्चों के साथ घूमने जाना उनके लिए एक अनोखा तोहफा हो सकता है।

कई स्कूलों में बाल दिवस के मौके पर छुट्टी भी होती है। ऐसे में इस साल गुरुवार को बाल दिवस है। आप लंबे सफर के लिए वीकेंड की छुट्टियों को भी शामिल कर सकते हैं। कुछ ऐसी जगहें हैं जो आपके ही शहर में हैं, जहां आप एक दिन की छुट्टी में घूम सकते हैं। यहां भारत की कुछ ऐसी जगहों के बारे में जानकारी दी जा रही है, जो बच्चों के लिए मनोरंजक और शैक्षिक अनुभवों से भरपूर हैं।
 
विज्ञापन

2 of 6
उदयपुर - फोटो : Instagram
उदयपुर, राजस्थान

झीलों और महलों की नगरी उदयपुर बच्चों को काफी पसंद आ सकती है। उदयपुर बच्चों के लिए एक अद्भुत गंतव्य है। पिछोला झील में बोटिंग का आनंद लेना, सिटी पैलेस की खूबसूरती देखना, और बगोर की हवेली का लोककला संग्रहालय बच्चों के लिए दिलचस्प रहेगा। यहाँ का शांत वातावरण और प्राकृतिक सुंदरता भी बच्चों को बहुत भाएगी।
विज्ञापन

3 of 6
दिल्ली स्थित अक्षरधाम मंदिर - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली

देश की राजधानी दिल्ली में बच्चों के घूमने के लिए कई जगहे हैं, लेकिन आप उन्हें दिल्ली के विज्ञान भवन, नेहरू प्लेनेटेरियम, चिड़ियाघर, अक्षरधाम मंदिर और लाल किला जैसे स्थानों पर घुमाने ले जा सकते हैं। यहं बच्चे विज्ञान और खगोल विज्ञान के बारे में जान सकते हैं। वहीं चिड़ियाघर में दुर्लभ पशु-पक्षियों को देख सकते हैं। दिल्ली का इंडिया गेट और राष्ट्रीय संग्रहालय बच्चों को देश के इतिहास से जोड़ने का अवसर देते हैं।
 

4 of 6
मैसूर - फोटो : Instagram
मैसूर, कर्नाटक

दक्षिण भारतीय बाल दिवस पर कला, इतिहास और वन्यजीव का मेला देखने के लिए कर्नाटक के मैसूर की यात्रा कर सकते हैं। मैसूर पैलेस की वास्तुकला और चमक बच्चों को अवश्य प्रभावित करेगी। इसके अलावा, श्रीरंगपटना और चामुंडी हिल्स भी ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण स्थल हैं। मैसूर जू और राधाकृष्ण मंदिर में भी बच्चे अद्वितीय वन्यजीवों का अनुभव कर सकते हैं। मैसूर का प्रसिद्ध दशहरा उत्सव और लोककला बच्चों के लिए सांस्कृतिक अनुभव बढ़ाते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
सुंदरवन - फोटो : instagram
मूलथान, पश्चिम बंगाल

अगर पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं तो बच्चों को लेकर सुंदरवन का राष्ट्रीय उद्यान की सैर के लिए जा सकते हैं। सुंदरवन राष्ट्रीय उद्यान में बच्चों को टाइगर रिजर्व और मैन्ग्रोव जंगलों का अद्वितीय अनुभव मिलेगा। यहाँ दुर्लभ जीव-जंतु जैसे कि रॉयल बंगाल टाइगर, मगरमच्छ, और विभिन्न पक्षियों को देखने का अवसर मिलता है। यह प्राकृतिक सौंदर्य और अद्भुत जीव-जन्तुओं का घर है, जो बच्चों के लिए रोमांचक और शैक्षिक अनुभव साबित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जंगल सफारी के मार्ग पर घूमता बाघ ।  - फोटो : Instagram
रणथंभौर, राजस्थान

बच्चों को वन्यजीवन के करीब होने का अनुभव कराएं। उन्हें राजस्थान स्थित रणथंभौर नेशनल पार्क घुमाने ले जाएं। रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान में बच्चों को बाघ, हिरण, नीलगाय और विभिन्न प्रकार के पक्षियों को नजदीक से देखने का अवसर मिलता है। यहाँ की जंगल सफारी बच्चों को रोमांचित करने के साथ-साथ वन्यजीवन के प्रति संवेदनशीलता और प्रेम भी सिखाती है। इसके अलावा, यहां के रणथंभौर किले का भ्रमण बच्चों को इतिहास की ओर भी ले जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें