फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया की भागदौड़ से दूर बसे हैं ये खूबसूरत रिसोर्ट, कम बजट में घूम आइए

Thu, 18 Apr 2019 11:35 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
कभी-कभी अपने काम से छुट्टी लेकर कुछ समय शांति में भागदौड़ भरी दुनिया से दूर अपने साथ बिताना चाहिए। ये मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद जरुरी है। जरुरी नहीं है कि आप किसी हिल स्टेशन ही जाएं। अगर रेगुलर डेस्टिनेशन से ऊब चुके हैं और किसी ऑफबीट जगह जाने की ख्वाहिश रखते हैं तो इस बार आपको खूबसूरत रिसोर्ट में ठहरना चाहिए।  आज हम कुछ ऐसे रिसोर्ट के विषय में बताएंगे, जो झील के किनारे बसे हुए हैं। यहां रुकने के लिए थोड़ा पैसा जरूर खर्च करना होगा लेकिन घबराइए नहीं सबकुछ आपके बजट में होगा। 



 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
द लेक रिसॉर्ट- नौकुचियाताल 
नैनिताल के इस रिसॉर्ट में आप लेक ऑफ नाइन कॉर्नर्स का नजारा अपनी आंखों से देख सकते हैं। परिवार के साथ छुट्टियां मनाने के लिए ये खूबसूरत जगह है। यहां कम से कम 4000 रुपये में एक दिन के लिए कमरा बुक कर सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
कुमारकोम लेक रिसॉर्ट- केरल 
केरल की सबसे बड़ी झील वेम्बनाड पर बना है ये रिसॉर्ट। नारियल के पेड़ों के बीच बने इस रिसोर्ट के पास ही कुमारकोम बर्ड सेंचुरी भी है। 

4 of 7
वायनाड सिल्वर वुड्स-केरल 
अगर आप अपने पार्टनर के साथ रोमेंटिक छुट्टियां मनाना चाहते हैं, तो वायनाड सिल्वर वुड्स से बेहतर कुछ नहीं है। यहां की ताजी हवा और शांत वातावरण में आप खो जाएंगे। यहां ठहरने के लिए किराये की शुरुआत 5000 रुपये से होती है। 
विज्ञापन

5 of 7
लेक नाहरगढ़ रिसॉर्ट-चित्तौड़गढ़
शाही स्टाइल में और कुछ कम रेंज में छुट्टियां मनानी हो तो ये परफेक्ट जगह है। यहां एक दिन का किराया करीब 3500-5000 रुपये है। 
विज्ञापन

6 of 7
पानगढ लेक रिसोर्ट, चित्तौड़गढ़ 
अगर आप शाही अंदाज में छुट्टियां मनाना चाहते हैं, तो आपको पानगढ़ लेक रिसॉर्ट जाना चाहिए। यहां आप बोटिंग के साथ ही ऊंट की सवारी का भी आनंद ले सकते हैं।  इस रिसोर्ट में एक दिन के किराए की शुरुआत 4000 रुपये से होती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
वेलकम हैरिटेज बाल समंद लेक पैलेस-जोधपुर 
बाल समंद झील के किनारे बना ये रिसोर्ट, जोधपुर के राजपूताना स्टाइल में बने हैरिटेज होटल में से एक है। यहां एक दिन रुकने के लिए आपको 4000 रुपये खर्च करने होंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें