फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार हवाई यात्रा करने जा रहे हैं तो इन बातों का ध्यान जरूर रखें

Wed, 30 Oct 2019 10:17 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : pixa
पहले की तुलना में आजकल हवाई यात्रा थोड़ी सस्ती हो गई है। जिसके कारण अब फ्लाइट में  सफर करना आम आदमी की पहुंच में भी हो गया है। यहीं कारण है कि हर आदमी अब लंबी दूरी के लिए ट्रेन के घंटों के सफर के बजाय हवाई जहाज से सफर करना चाहता है। लेकिन रेल की तरह हवाई जहाज का सफर करना उतना भी आसान नहीं है। यहां पर आपको बहुत से नियम का सख्ती से पालन करना पड़ता है। नहीं तो आपका सफर दुश्वारियों का सफर बन सकता है। तो चलिए जानें की अगर आप पहली बार हवाई यात्रा करने जा रहें है तो किन बातों का ध्यान जरूर रखें।

 
विज्ञापन

2 of 8
- फोटो : pixa
आज हम आपको उन साधारण से नियमों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आमतौर पर कोई नहीं बताता लेकिन पहली बार एयरपोर्ट जाने वाले यात्री इन बातों से अंजान होते हैं। और जब वो एयरपोर्ट पर पहुंचते हैं तो उन्हें इन नियमों की जानकारी होती है। जिसकी वजह से कई बार इनका सफर भी पूरा नहीं हो पाता है।

 
विज्ञापन

3 of 8
- फोटो : pixa
दो घंटे पहले पहुंचे एयरपोर्ट
सबसे महत्वपूर्ण बात कि जब आप हवाई यात्रा के लिए जा रहें हो तो एयरपोर्ट करीब दो घंटे पहले ही पहुंच जाएं। क्योंकि यहां पर पूरी होने वाली औपचारिकताओं में समय लगता है और अगर आप देर से पहुंचेंगे तो हो सकता है कि आपकी फ्लाइट छूट जाएं।

 

4 of 8
- फोटो : pixa
सिक्युरिटी गार्ड
एयरपोर्ट के अंदर जाने के लिए ही सबसे पहले आपको अपना पहचान पत्र और टिकट दिखाना पड़ता है। इसलिए अपने साथ एक वैलिड पहचान पत्र भी साथ रखना जरूरी है।

 
विज्ञापन

5 of 8
- फोटो : pixa
नुकीली चीज या धारदार चीज भूल कर भी न रखें
फ्लाइट से यात्रा के दौरान भूलकर भी नुकीली चीज या धारदार चीज न रखें। क्योंकि ये सारी चीजें फ्लाइट में मना है।

 
विज्ञापन

6 of 8
- फोटो : pixa
टिकट काउंटर
एयरपोर्ट बार में हर एयरलाइन के अलग-अलग काउंटर बने होते हैं। आप अपनी फ्लाइट की टिकट अपनी एयरलाइन काउंटर पर चेक कराएं। सबसे जरूरी बात घरेलू फ्लाइट्स का काउंटर 45 मिनट पहले बंद होता है तथा इंटरनेशनल काउंटर दो घंटे पहले बंद हो जाता है।
 
विज्ञापन

7 of 8
फ्लाइट में बंद बोतल का पानी पिएं
जब आप फ्लाइट में बैठने जा रहें हों तो थोड़ा पानी पी लें। क्योंकि टेकऑफ के समय बहुत से लोगों को गला सूखने की शिकायत होती है और टेकऑफ के समय काफी देर तक पानी नहीं मिलता है। दूसरी सबसे जरूरी बात कि पानी हमेशा फ्लाइट में बंद बोतल का ही पिएं। क्योंकि कई बार हवाई जहाज के वाटर टैंक साफ नहीं होते हैं और आपके पानी मांगने पर एयर होस्टेस आपको वहीं टैप वाला पानी पीने को दे देगी। इसका सबसे अच्छा तरीका है कि अपना पानी साथ में रखें।

 
विज्ञापन

8 of 8
कान में दर्द
बहुत से लोगों को हवाई यात्रा के समय कान में दर्द की समस्या हो जाती है। इसे एरोप्लेन इयर भी कहा जाता है। अगर किसी के साथ ऐसी समस्या होती है तो पहले से ही कान में दर्द की दवाई लेकर जानी चाहिए या फिर एयरपोर्ट पर मौजूद केमिस्ट से दवा लें ले। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें